jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

क्या है ये अब, सोयाबीन रिफाइंड प्रति 10 किलो पर 15रु. की तेजी बढ़ी

स्थानीय बाजार में शुक्रवार को सोयाबीन रिफाइंड की कीमत 15 रुपये और पाम तेल के भाव पांच रुपये प्रति 10 किलो बढ़ गए। तिलहन में सरसों 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक तेल-तिलहन की मजबूत मांग बनी रहने के आसार हैं। सोयाबीन रिफाइंड 1065 से 1070, सोयाबीन सॉल्वेंट 1015 से 1020, पाम तेल 1020 से 1025 रुपये और मूंगफली तेल इंदौर 1420 से 1440 रुपये प्रति 10 किलो रहा। तिलहन में सोयाबीन 4250 से 4300 रुपये और सरसों 5150 से 5200 रुपये प्रति क्विंटल बिकी। कारोबारियों ने बताया कि सरसों में आगे के भाव सरकारी एजेंसी नैफेड की बिकवाली पर निर्भर करेगा।वायदा कारोबार में शुक्रवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 40 पैसे की तेजी के साथ 1,057.2 रुपये प्रति 10 किलो हो गई। एनसीडीईएक्स पर इसकी दिसंबर डिलीवरी 40 पैसे की तेजी के साथ 1,057.2 रुपये प्रति 10 किलो रही। रिफाइंड सोयातेल की जनवरी, 2021 डिलीवरी भी 1.4 रुपये की बढ़त लेकर 1,052 रुपये प्रति 10 किलो के स्तर पर पहुंच गई। मजबूत हाजर मांग को देखते हुए व्यापारियों ने ताजा सौदों की लिवाली की, जिसकी वजह से एनसीडीईएक्स पर सोयाबीन की दिसंबर डिलीवरी 12 रुपये के उछाल के साथ 4,385 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इसकी जनवरी, 2021 डिलीवरी भी 17 रुपये की तेजी के साथ 4,399 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इस साल सोयाबीन का घरेलू उत्पादन कम रहा है।

- Install Android App -