jhankar
ब्रेकिंग
जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं

हरदा। जिला अस्पताल हरदा में पिछले दो दिनों से उपचाररत एक अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष बताई जा रही है। व्यक्ति की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा था। करीब दो दिन उपचार के बाद उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक की पहचान नहीं होने के कारण शव को फिलहाल सुरक्षित रखा गया है। निर्धारित प्रक्रिया के बाद नगरपालिका हरदा की टीम द्वारा अज्ञात शव को हरदा मुक्तिधाम में क्रिया कर्म किया जायेगा। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।