MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कूल बंद
मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर तेज हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम और ट्रफ लाइन के कारण 5 सितंबर तक पूर्वी और मध्य जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
कहां-कहां अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के 22 जिलों – सतना, उमरिया, बालाघाट, पन्ना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा सहित पूरे पूर्वी MP में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
लगातार बारिश के कारण चित्रकूट का रामघाट डूब गया है और सतना में बाढ़ जैसे हालात बनने पर जिला प्रशासन ने स्कूल-कॉलेज बंद रखने के आदेश दिए हैं।
हरदा, बैतूल, देवास का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिमी MP में बारिश का असर 3 सितंबर से बढ़ेगा।
– हरदा: 2 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश, 3 से 5 सितंबर के बीच भारी बारिश और 30-40 KM प्रति घंटे की तेज हवा का अलर्ट। तापमान 27 से 23 डिग्री के आसपास।
– बैतूल: बैतूल और नर्मदापुरम जिले में ऑरेंज अलर्ट है। अगले 3 दिन गरज-चमक के साथ अति भारी बारिश हो सकती है। 64 से 115 MM तक बारिश का अनुमान।
देवास: देवास, सीहोर, इंदौर और उज्जैन संभाग में 3 और 4 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी है। बिजली गिरने और तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की चेतावनी
IMD भोपाल के अनुसार 2 सितंबर को पश्चिमी MP में भारी बारिश, जबकि 3, 4 और 5 सितंबर को बहुत भारी बारिश होगी। इस दौरान गरज-चमक, आकाशीय बिजली और निचले इलाकों में जलभराव की संभावना है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

