मकड़ाई समाचार हरदा। स्वामी विवेकानंद जी की जंयती के उपलक्ष्य में डिग्री कॉलेज हरदा में सतीश गुर्जर व उनके साथी 60 कालाकारों व हरदा डिग्री कॉलेज के सम्पूर्ण स्टॉफ द्वारा आठ हजार वर्ग फीट में आठ प्रकार के अनाजों से विश्व की सबसे बड़ी स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर बनाई। हरदा पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा डिग्री कॉलेज पहुँकर उक्त तस्वीर को देखा व सतीष गुर्जर व उनके साथीयों को बधाई दी।
डॉ. दोगने द्वारा कहा गया कि भारत प्रतिभाओं को निखारनें का अद्भुत मंच है। जहाँ युवा युग बदलने की शक्ति रखता है। इसी से प्रेरित होकर सतीश गुर्जर व उनकी 60 सदस्यों की टीम ने 50 क्विंटल अनाज के दानों से युवा वर्ग के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी का चित्र बनाया व अपना व हरदा जिले का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड यू.के. में दर्ज कराने की दवादेदारी पेश की है। जो कि हरदा जिलेवासियों के लिए गर्व की बात है। चूंकी हरदा एक कृषि प्रधान जिला है, औैर सतीश गुर्जर द्वारा अनाज के दानों से उक्त विशाल चित्र बनाकर किसान भाईयों का भी सम्मान किया है, मै सतीश गुर्जर एवं उनके समस्त साथियों व हरदा डिग्री कॉलेज के सम्पूर्ण स्टॉफ को बधाई देता हूँ व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
ब्रेकिंग
छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार
हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा?
गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा...
बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा
माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई
शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच
0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं
आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन
अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्...
प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
Next Post
