jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

पेयजल समस्या के निदान हेतु ग्राम पंचायतों में टैंकर किए वितरित

मकड़ाई समाचार हरदा। कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल ने आज जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के ग्रामों में पेयजल संकट के निदान हेतु पेयजल टैंकर वितरित किए। उन्होंने हरदा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रैसलपुर के ग्राम गुठानिया, पारधीढाणा, ग्राम पंचायत बीड के ग्राम बीड़, ग्राम पंचायत धनगांव के ग्राम धनगांव गौशाला, ग्राम पंचायत बेसवा के ग्राम बेसवा तथा ग्राम मालपौन, ग्राम पंचायत मांगरूल के गांव ग्राम गौला, ग्राम पंचायत सीगोंन के ग्राम मैदा तथा ग्राम पंचायत भादूगांव के ग्राम देवास के लिये 07 मार्च 2021 रविवार को जनपद पंचायत हरदा से वितरित किये। मंत्री पटेल ने कहा कि पेयजल टैंकरों का उपयोग पेयजल संकट के निवारण हेतु किया जाए। ग्रीष्म काल में पेयजल टैंकरों का भरपूर उपयोग कर पेयजल समस्या का निवारण करें। किसी भी स्थिति में पेयजल टैंकरों का उपयोग अन्य कार्यों में न किया जाए।

- Install Android App -