jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

पैदल स्कूल जा रहे बच्चों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

मकड़ाई समाचार नरसिंहपुर/करकबेल। गोटेगांव-जबलपुर स्टेट हाईवे क्रमांक 22 पर सोमवार को मानेगांव तिराहा के पास एक तेज रफ्तार कार ने पैदल स्कूल जा रहे चार छात्र-छात्राओं को टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल होने पर एक छात्र की मौत हो गई। जबकि दो छात्राओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, एक छात्र को गोटेगांव के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठेमी पुलिस ने घटनाकारक कार जप्त कर ली है। मृत व घायल बच्चे ग्राम गुंदरई के स्कूल में अध्ययनरत थे जो घर से स्कूल जाने निकले थे।

घटना में ठेमी थाना प्रभारी रामफल गौंड़ ने बताया कि मानेगांव तिराहा निवासी समीर पिता हरिशंकर ठाकुर 14, बसंत पिता घनश्याम साहू 14, ललिता पिता बसंत कहार 16, चंदा पिता शिवराज ठाकुर 16 वर्ष पैदल स्कूल जा रहे थे। मानेगांव तिराहा से गुंदरई का स्कूल कुछ दूरी पर ही स्थित है। जब छात्र-छात्राएं सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, इसी दौरान गोटेगांव से नरसिंहपुर की ओर जा रही कार क्रमांक एमपी 04 टीए 9561 ने छात्र-छात्राओं को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे चारों छात्र-छात्राएं घायल हो गए। जिन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। इसी दौरान एक छात्र समीर ठाकुर की मौत हो गई। ललिता व चंदा को जिला अस्पताल नरसिंहपुर में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार कार में 4 लोग सवार थे। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

- Install Android App -

आए दिन हो रहीं घटनाएं :

स्टेट हाईवे पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क की हालत खराब है बावजूद इसके स्टेट हाइवे पर तेज गति से वाहन दौड़ते है। यातायात के बढ़ते दबाब को देखते हुए मार्ग के चौड़ीकरण की मांग क्षेत्रीय लोग लंबे समय से कर रहे है। ग्रामीणों को कहना है कि स्टेट हाईवे से जुड़े गांवो से रोजाना बच्चे पैदल अथवा साइकिलों से आना जाना करते है। जिससे हर समय चिंता बनी रहती है कि कोई गंभीर घटना न हो जाए। कई बार सड़क और किनारे पर बने गड्ढो में भरा गंदा पानी तेज गति से दौड़ते वाहनों के कारण बच्चों के ऊपर उचटता है जिससे उन्हें लौटकर घर आना पड़ता है।