jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,,

गला दबाकर हुई गुजराती लोकगायिका वैशाली बलसारा की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

अहमदाबाद। दक्षिण गुजरात की लोकगायिका वैशाली बलसारा की गला दबाकर हत्या करदी गई। शनिवार मध्य रात्रि उसके पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को वलसाड के पारडी में नदी किनारे एक कार से संदिग्ध हालत में शव बरामद किया गया था। पुलिस उसके महिला व पुरुष दोस्तों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है लेकिन उनके मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं।

वलसाड पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट केबाद बताया कि लोकगायिका वैशाली बलसारा की गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही है, वह शनिवार को अपनी महिला मित्र से मिलने के बहाने घर से निकली थी, रात्रि करीब 2 बजे पति हरेश बलसारा ने वलसाड सिटी पुलिस को वैशाली के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पुलिस ने उसकी तलाश शुरु की, वलसाड जिले के पारडी पुलिस थाने को पार नदी के पास एक लावारिस कार में महिला के पड़ी होने की सूचना मिली।

- Install Android App -

पुलिस ने वहां पहुंचकर संदिग्ध कार को देखा तो महिला का शव आगे की तरफ पायदान पर पडा था। हितेश बलसारा ने महिला के शव की वैशाली बलसारा के रूप में पुष्टि की है। वैशाली अपने पति के साथ गुजरात, मुंबई व विदेश में स्टेज शो करती थीं। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से सबूत जुटाकर जांच के लिए भेजे हैं। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वैशाली का गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस वैशाली के मित्रों से संपर्क कर घटना का कारण जानने का प्रयास कर रही है लेकिन उसके सभी महिला व पुरुष दोस्तों के मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं अथवा मोबाइल नोट इन रीच बता रहे हैं। पुलिस पैसों की लेन देन, आंतरिक कलह, अवैध संबंध सभी पहलुओं से हत्याकी जांच कर रही है लेकिन हत्या के कारणों को लेकर अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2021 को नववर्ष की शराबपार्टी के चलते पुलिस ने वैशाली के घर पर छापा मारकर उसे तथा मित्रों को नशे की हालत में पकडा था।