ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 31 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में अब हेलमेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, आदेश 1 अगस्त से लागू नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न:  एसपी श्री चौकसे बोले नशे के शिकार लोगों को पहचानकर उन्हें ... अगस्त में बैंक 14 दिन रहेंगे बंद 10 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक वानखेड़े, कांग्रेस प्रवक्ता त्रिपाठी बरी हरदा जिले के 7 जर्जर स्कूल भवन पर चला बुलडोजर , तोड़े भवन बारिश के साथ ही शहर की सड़कों में जगह जगह 6 से 7 इंच गहरे गड्ढे हो गए : नपा के द्वारा पूर्व में किए ... इसरो-नासा का सबसे महंगा और ताकतवर सैटेलाइट 'निसार' लॉन्च अमेरिका ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, ट्रंप ने कर दी घोषणा प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ किया प्रदर्शन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिराली में विश्व हथकरघा दिवस मनाया

मेरा देश मेरी शान मेरी संस्कृति मेरी पहचान

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार सिराली। आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर थीम के अंतर्गत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सिराली में विश्व हथकरघा दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत विभिन्न राज्यों व प्रांतों के सांस्कृतिक कलाओ पर विभिन्न कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। बीके राजेश भाई जी द्वारा बताया गया कि हम सभी भारत देश में रहते हैं भारत देश के नागरिक हैं। भारत देश की वेशभूषा पहनते हैं ।भारत देश में बोली जाने वाली भाषाओ को हम बोलते हैं। भारत देश की संस्कृति सभ्यता सब कुछ अपनाते हैं। भारत देश की भूमि हमारे लिए सबसे बढ़कर है।भारत हमारी माता है। मेरा देश ही मेरी पहचान है। मुख्य अतिथि श्रीमती योगिता राजपूत ने भारत की विभिन्न संस्कृतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि यहां अनेकता में एकता है ।विभिन्न भाषाएं, बोलियां, वेशभूषा ,नृत्य कलाए भारत का श्रृंगार है ।इसी के साथ असम, राजस्थानी ,कश्मीरी बंगाली नृत्य की प्रस्तुति बाल कलाकारों के द्वारा दी गई। इसके बाद बीके किरण बहन ने रक्षाबंधन का आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पर्व पवित्रता का प्रतीक है। यह पर्व हमें स्वयं की बुराइयों व विकारों से रक्षा करने की प्रेरणा देता है। तिलक लगाने के पीछे अभिप्राय अपनी आत्मिक स्मृति में टिकना है और मुख मीठा कराने के पीछे यही रहस्य हैं कि हम अपने आपसी संबंधों में मिठास बनाए रखें। बीके भव्यता बहन ने बताया कि भारत सरकार ने देश के नागरिकों को अपने घरों में भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए ” हर घर तिरंगा” अभियान शुरू किया है। इस अभियान का लक्ष्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना पैदा करना और भारत के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना है। जिन्होंने इस महान राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। १३ से १५ अगस्त 2020 तक भारत सरकार के”स्वतंत्रता सप्ताह”के दौरान सभी घरों में तिरंगा फहराए जाएंगे। सभा में उपस्थित सभी भाई बहनों ने तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। अंत में बीके भव्यता बहन द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी भाई बहनों का आभार व्यक्त किया गया।