ब्रेकिंग
Aaj ka rashifal: आज दिनांक 31 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे इंदौर में अब हेलमेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, आदेश 1 अगस्त से लागू नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न:  एसपी श्री चौकसे बोले नशे के शिकार लोगों को पहचानकर उन्हें ... अगस्त में बैंक 14 दिन रहेंगे बंद 10 साल पुराने मामले में पूर्व विधायक वानखेड़े, कांग्रेस प्रवक्ता त्रिपाठी बरी हरदा जिले के 7 जर्जर स्कूल भवन पर चला बुलडोजर , तोड़े भवन बारिश के साथ ही शहर की सड़कों में जगह जगह 6 से 7 इंच गहरे गड्ढे हो गए : नपा के द्वारा पूर्व में किए ... इसरो-नासा का सबसे महंगा और ताकतवर सैटेलाइट 'निसार' लॉन्च अमेरिका ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, ट्रंप ने कर दी घोषणा प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ में ननों की गिरफ्तारी के खिलाफ किया प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा- मध्य प्रदेश अजब- गजब और सजग है

मकड़ाई समाचार इंदौर। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन के साथ इंदौर में ग्‍लोबल इन्‍वेस्‍टर्स समिट का शुभारंभ किया। उन्‍होंने कहा कि विकस‍ित भारत हर भारतीय का संकल्‍प है। आस्था से अध्यात्म तक मध्य प्रदेश अजब- गजब और सजग है।

विकसित भारत के निर्माण में मध्य प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण

- Install Android App -

उन्‍होंने कहा कि मध्य प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के लिए आप सभी निवेशकों और उद्यमियों का स्वागत है। विकसित भारत के निर्माण में मध्य प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण है। कृषि से लेकर शिक्षा से लेकर सभी क्षेत्रों में एमपी अजब है, गजब और सजग भी है। इन्वेस्टर्स समिट ऐसे समय में हो रही है जब भारत का अमृत काल शुरू हो चुका है। हम सभी विकसित भारत के लिए जुटे हुए हैं। हम जब विकसित भारत की बात कर रहे हैं तो यह हमारा ही नहीं सभी भारतीयों का संकल्प है।

आर्थिक चुनौतियों से निपटने की क्षमता बहुत अधिक

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ल्ड बैंक का मानना है कि भारत के पास अन्य देशों के मुकाबले आर्थिक चुनौतियों से निपटने की क्षमता बहुत अधिक है। जी20- ग्रुप में इस साल भारत सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था होगी।

डिफेंस, माइनिंग और स्पेस जैसे कई क्षेत्रों को प्राइवेट क्षेत्रों के लिए खोल दिया

मोदी ने कहा कि कार्पोरेट टैक्स और अन्य कई परेशानियों को व्यवसाय से हटाया है। हमने डिफेंस, माइनिंग और स्पेस जैसे कई क्षेत्रों को प्राइवेट क्षेत्रों के लिए खोल दिया है। कंप्लायंस के बोझ को कम किया गया है।44 हजार कंप्लायंस को हटाया जा चुका है। हाल ही में नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम शुरू किया गया है। इससे मध्य प्रदेश भी जुड़ा है।

भारत मोबाइल डेटा उपयोग करने में नंबर वन है

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत मोबाइल डेटा उपयोग करने में नंबन वन है। आइटी में नंबर वन है। भारत देश का तीसरा आटो मार्केट है। भारत के डिजिटल इंफ्रा के लिए हर कोई विश्वास से भरा हुआ है। भारत एक तरफ गांव-गांव तक आप्टीकल फाइबर नेटवर्क पहुंचा रहा है। वह तेजी से 5 जी नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। हर व्यक्ति के लिए इंटरनेट आफ थिंग्स और एआइ जो भी इंफ्रा बन रहे हैं वह भारत को गति देंगे। यह सब कोशिश भारत को ताकत देंगे।

भारत में नई संभावनाएं

उन्होंने कहा कि साथियों हेल्थ, कृषि, न्यूट्रिशयन हो, स्टील हो, हर लिहाज से भारत में नई संभावनाएं आपका इंतजार कर रही है। भारत के साथ एक नई ग्लोबल सप्लाई का निर्माण कर रही हैं। आपका फिर से बहुत-बहुत स्वागत करता हूं। मध्य प्रदेश का सामर्थ, संकल्प आपकी प्रकृति में दो कदम आगे चलेंगे। ये मैं विश्वास से कहता हूं। सभी को धन्यवाद।

उभरता हुआ हीरा है मध्य प्रदेश – पीयूष गोयल

केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी इन्वेस्टर्स समिट को वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश उभरता हुआ हीरा है। कुछ महीने प्रधानमंत्री ने कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़ा था। उस दौरान जिस तेज गति उन्होंने दौड़ लगाई थी, ठीक वैसे ही अब मध्य प्रदेश दौड़ लगाएगा। इन्वेस्टर समिट में आने वाले निवशकों को देखते हुए भी ऐसा ही लग रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में निवेश को पृष्टिभूमि तैयार हो चुकी है और यह बहुत उचित समय है, क्योंकि भारत भी विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ता जा रहा है।

अपने स्वागत भाषण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत बन रहा है। अब हमें आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश बनाना है। मध्य प्रदेश को अग्रणी लाना है। हम ग्लोबल लीडर बनना है।

भारत में हर क्षेत्र में बेहतर मैनपावर – चंद्रशेखरन

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन- सभी उद्योग तीन चीजों पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। इसमें डिटिलाइजेशन, ग्रीन एनर्जी, सप्लाई चैन को महत्व दे रहे हैं। भारत इसके लिए बेहतर स्थान है। यहां पर आधुनिक तकनीक अपनाई जा रही है। प्राकृतिक संसाधन भी बेहतर है। भारत में हर क्षेत्र में बेहतर मैनपावर भी उपलब्ध है। मैं यह नहीं कह रहा कि भारत इन चीजों के लिए एकमात्र स्थान है, लेकिन भारत में वैश्विक नेतृत्व की क्षमता है। इस लिहाज से यहां इंडस्ट्री को उद्योग और व्यापार करने के लिए सोचना चाहिए। मध्य प्रदेश भी कई क्षेत्रों में विकास कर रहा है। यहां आइटी क्षेत्र का अच्छा माहौल है।

प्रदेश से बिड़ला परिवार का पुराना नाता- कुमार मंगलम बिड़ला

कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि आज दुनियाभर की इकोनामी की स्थिति चुनौतीभरी है, लेकिन भारत तरक्की कर रहा है। इसी बेहतर अवसर पर भारत ने जी-20 की कमान संभाली है। मध्य प्रदेश कविता, गायन, संस्कृति और कई चीजों के लिए जाना जाता है। मध्य प्रदेश देश का हृदय है। प्रदेश में काफी संभावनाएं है। बीतें कुछ वर्षों में यहां कनेक्टिविटी, रोड नेटवर्क सुधरा है। कई बड़े प्रोजेक्ट प्रदेश में शुरू हुए हैं। इस लिहाज से उद्योगपतियों के लिए प्रदेश में निवेश करने का सुनहारा अवसर है। प्रदेश में इन दिनों ग्रीन एनर्जी यानी हाईड्रोसोलर और विंड एनर्जी से बिजली बनाई जा रही है, जिससे पांच हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। अगले कुछ वर्षों में यह चार गुना करने का दावा किया जा रहा है। प्रदेश से मेरा पुराना नाता है। भले यह हमारी जन्मभूमि न हो, लेकिन कर्म भूमि जरूर है। प्रदेश के नागदा से ग्रासिम का उद्योग शुरू किया था। प्रदेश में करीब सात व्यवसाय संचालित हो रहे हैं, जिसमें 25 हजार कर्मचारी बिड़ला परिवार का हिस्सा है।

सीआइआइ के निदेशक चंद्रजीत बैनर्जी ने कहा कि समिट में बहुत अच्छे लोगों ने हिस्सा लिया। इसमें भारतीय और विदेशी उद्योगपति आए हैं। सबसे अच्छी बात है कि समिट सभी देशों और भारत के अधिकांश राज्यों से उद्योगपति आए हैं। प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों ने रुचि दिखाई है। इसमें मैन्युफेक्चरिंग, आटोमोबाइल और सर्विस क्षेत्र की कई कंपनियां शामिल है।

दो दिनों में 19 सत्र होंगे

इंदौर में 11 एवं 12 जनवरी को आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में विभिन्न विषय पर 19 समानांतर सत्र होंगे। इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में इन सत्रों में देश-विदेश के निवेशक शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समिट का वर्चुअली शुभारंभ कर संबोधित करेंगे। केंद्रीय वाणिज्यिक मंत्री पीयूष गोयल वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के मंच पर पहुंचे।सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी एवं गुयाना के राष्ट्रपति डा. मोहम्मद इरफान अली के अलावा उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला भी मंच पर उपस्थित है।

शुभारंभ सत्र में सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिका प्रसाद संतोखी एवं गुयाना के राष्ट्रपति डा. मोहम्मद इरफान अली का संबोधन भी होगा। शुभारंभ से पहले ही सीएम ने उद्योगप‍त‍ियों और नि‍वेशकों से मिलने का सिलस‍िला आरंभ कर दिया।

बुधवार को दो दिवसीय ग्लोबल इन्‍वेस्टर्स के शुभारंभ के बाद समानांतर सत्र होंगे। पहले दिन दोपहर दो बजे से पांच समानांतर सत्र होंगे। यह सत्र एग्रीकल्चर, फूड एंड डेयरी प्रोसेसिंग, फार्मास्युटिकल और हेल्थ केयर, नेचुरल गैस एंड पेट्रो केमिकल्स सेक्टर में अवसर, रिन्यूवल एनर्जी विषय पर होंगे। इसी दिन दोपहर तीन बजे से टेक्सटाईल और गारमेंट विषय पर विशेष सत्र भी होगा।

समिट के पहले दिन ही शाम चार से 5:30 बजे तक आइटी, पर्यटन, लाजिस्टिक एंड वेयर-हाउसिंग, अर्बन एरिया में इंफ्रा-स्ट्रक्चर डेव्हलपमेंट विषय पर सत्र होंगे। विशेष सत्र आटो मोबाइल एंड आटो कंपोनेंट विषय पर होगा। यह सत्र शाम 4:30 से छह बजे के बीच होगा।

समिट के दूसरे दिन 12 जनवरी को निवेश के विभिन्न विषय पर सत्र होंगे। सुबह 11 से दोपहर 12 बजे के बीच मध्य प्रदेश से निर्यात की संभावनाएं, सामाजिक बुनियादी ढांचे के विकास के लिए वित्तीय सहायता, एक्सेस मध्य प्रदेश कम्प्लीट बिजनेस साल्यूशन और इंडिया तथा इज़राइल, यूएसए और यूएई (12 यू 2) समूह साझा निवेश पर चर्चा होगी।

इसी दिन दोपहर 12:15 बजे से अगले समानांतर सत्र होंगे, जिनमें प्रमुख रूप से भारत की पांच ट्रिलियन की इकानामी में मध्य प्रदेश का योगदान, एयरो स्पेस और डिफेंस, भारत में मैन्युफैक्चरिंग को गति देने में मध्य प्रदेश का योगदान और शिक्षा और कौशल विकास पर निवेशकों के बीच चर्चा होगी। दूसरे दिन दोपहर दो से तीन बजे के बीच विशेष सत्र में मध्य प्रदेश में स्टार्ट-अप के लिए अनुकूल वातावरण पर चर्चा होगी। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का समापन सत्र दोपहर 3 बजे से होगा।

शिवराज सरकार के नेतृत्व में बढ़ा है निवेश और रोजगार

• पहली समिट- अक्टूबर 2007 में हुई, 102 एमओयू हुए, 17,311.19 करोड़ का निवेश आया और 49 हजार 750 से अधिक को रोजगार मिला ।

• दूसरी समिट- अक्टूबर 2010 में हुई, 109 एमओयू हुए, 26,879.23 करोड़ का निवेश आया और 25 हजार से अधिक को रोजगार मिला ।

• तीसरी समिट -अक्टूबर 2012 में हुई, 425 एमओयू हुए, 26,054.85 करोड़ का निवेश आया और 31 हजार 530 से अधिक को रोजगार मिला ।

• चौथी समिट -अक्टूबर 2014 में हुई, 3,160 एमओयू हुए, 49,272.5 करोड़ का निवेश आया और 38 हजार 750 से अधिक को रोजगार मिला ।

• पांचवी समिट – अक्टूबर 2016 में हुई, 2,635 एमओयू हुए, 32,597.66 करोड़ का निवेश आया और 92 हजार 700 से अधिक को रोजगार मिला ।

• इन्वेस्टर्स समिट के अलावा वर्ष 2004 से 2022 तक 2,22,004.41 करोड़ का निवेश हुआ और 2,91,835 से अधिक को रोजगार मिल