jhankar
ब्रेकिंग
जानिए आज मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज आज बलराम जयंती पर किसान करते हल और कृषियंत्रो की पूजा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित

प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से की बात, भूकंप से उत्पन्न हालात की ली जानकारी

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात कर राज्य में आए भूकंप की वजह से उत्पन्न हालात की जानकारी ली। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को जम्मू-कश्मीर में आए भूकंप की वजह से राज्य में उत्पन्न हालात की जानकारी लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात की। इस बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने उपराज्यपाल से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में आए भूकंप के बाद के हालात के बारे में जानकारी ली और साथ ही लोगों की कुशलता के बारे में भी पूछा।

- Install Android App -

आपको बता दें कि, शनिवार सुबह जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब तक भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जम्मू कश्मीर में शनिवार को सुबह 9.45 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गई है। हालांकि इससे अब तक कहीं से किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं आई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा पर बताया जा रहा है।