jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान

प्रवीण कुमार ने ड्रीम इलेवन में टीम बनाकर जीते 20 लाख रुपये

मकड़ाई समाचार अल्मोड़ा| ड्रीम इलेवन ऐप ने उत्तराखंड के एक और युवा को लखपति बना दिया। अल्मोड़ा के दुखालखोला में रहने वाले प्रवीण कुमार ने ड्रीम इलेवन में टीम बनाकर 20 लाख रुपये जीते हैं। प्रवीण ने गेमिंग ऐप पर श्रीलंका लीग के दौरान जाफा किंग व कोलंबो स्टार के बीच खेले गए मैच में टीम बनाई थी। किस्मत ने प्रवीण का साथ दिया और वो 20 लाख की रकम जीतने में कामयाब रहे। मैच खत्म होने के बाद प्रवीण को जैसे ही लाखों रुपये जीतने का मैसेज आया वो और उनका परिवार खुशी से झूम उठे।
प्रवीण ने बताया कि वो बीते कुछ समय से वो ड्रीम इलेवन पर टीम बनाकर दांव लगा रहे थे और इस बार सचमुच उनकी किस्मत चमक गई। जैसे ही उन्हें विजेता बनने की सूचना मिली, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
प्रवीण ने बताया कि 3 साल पहले भी उन्होंने ड्रीम इलेवन में टीम बनाई थी, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो उन्होंने टीम बनाना छोड़ दिया। उनके भाई भरत कुमार और दोस्तों ने उन्हें दोबारा टीम बनाने को कहा था। इसके बाद वो हफ्ते भर पहले से टीम बना रहे थे।अब प्रवीण फैंटेसी टीम बनाकर 20 लाख रुपये जीते हैं। प्रवीण शहर के एक निजी बैंक में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि 20 लाख की रकम में से 30 प्रतिशत रकम टैक्स के तौर पर कट गई। बाकी के 14 लाख रुपये उनके ड्रीम इलेवन खाते में आ गए हैं। इस तरह हफ्ते भर में ही प्रवीण लखपति बन गए। उनकी इस जीत से परिवार में जश्न का माहौल है।
(नोट- मकड़ाई समाचार किसी भी प्रकार के ऐप में रुपये निवेश करने की सलाह नही देता है।)