jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हंडिया : घंटी तो बजेगी पर अब आवाज में वो अपनापन नहीं होगा — प्रधान पाठक जीआर चौरसिया को नम आंखों से ... हंडिया : हंडिया में खुला “युवालय सेंटर”, अब गांव के युवाओं को गांव में ही मिलेगा भविष्य गढ़ने का मंच... जबलपुर: नर्मदा नदी में पलट गया सैलानियों से भरा क्रूज, 4 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी टीकमगढ़, मुरैना, निवाड़ी में मौसम का बदला मिजाज, आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले बड़वाह में नाबालिग लड़की का मोबाइल टावर पर हाई वोल्टेज ड्रामा मुरैना से उज्जैन जा रही बारात हादसे का शिकार, दूल्हे की दादी समेत तीन की मौत इंदौर में बनेगा प्रदेश का पहला क्वांटम कंप्यूटर, हाई टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम खंडवा चर्बी कांड: लाइसेंस खत्म होने के बाद भी चल रही थी फैक्ट्री, दो अफसर सस्पेंड 'आप इस जमाने की होकर 5 बच्चे कर रही हो', IAS विदिशा मुखर्जी ने प्रसूता पर किया तीखा बयान

बेटे की चाह में तीन बेेटियों की मां ने एक साथ तीन बेटो को दिया जन्म

परमात्मा की लीला बहुत ही न्यारी है। हर परिवार में बेटे की चाह होती है। इस चक्कर में लोग एक के बाद एक बेटियों को जन्म देते है। बेटे की चाह रखने वाले एक दंपति की तीन बेटियां हो गई बेटे की चाह में फिर से महिला गर्भवती हुई  तो इस बार बेटा मिला और वह भी एक या दो नहीं एक साथ तीन बेटों को जन्म दिया हैं ।

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार जयपुर।डूंगरपुर जिले के सांगवाड़ा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में एक महिला ने बीते 26 नवंबर को एक साथ तीन बेटों को जन्म दिया था। महिला की पहले से 3 बेटियां हैं।जानकारी के अनुसार हीराखेड़ी पिंडावल की रहने वाली 29 वर्षीय बदू देवी के पहले से तीन बेटियां हैं। लेकिन बेटे की चाह के चलते बदू ने फिर से गर्भवती होने का फैसला किया। पिछले महीने 26 तारीख को प्रसव पीडा होने के बाद बदू देवी को अस्पताल लेकर आया गया। वहां पर महिला को कुछ घंटों के बाद ही प्रसव हो गया।

छह महीनों तक बच्चों का विशेष ख्याल रखा जाए
अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चों का वजन सामान्य से काफी कम था। बच्चे प्रीमैच्योर भी थे। इस कारण उनका करीब 25 दिन तक अस्पताल ही इलाज चला और अब उनको उनके परिवार के साथ घर भेज दिया गया है। चिकित्सकों ने परिवार को हिदायत दी है कि कम से कम छह महीनों तक बच्चों का विशेष ख्याल रखा जाए। अब परिवार में तीन गुना खुशियों से खुशी का माहौल बना हुआ है।राजस्थान में ये तीसरी घटना हैं इससे पहले अलवर और अजमेर मे भी इस साल दो और तीन बच्चे एक साथ हुए हैं।