jhankar
ब्रेकिंग
रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 3.35 लाख की ठगी

प्रेगनेंसी टेस्ट करते समय इन बातों का हमेशा रखें ध्यान, तभी मिलेगा सही रिजल्ट

Pregnancy Test : अगर किसी महिला के पीरियड्स मिस हो जाते है। तब उनके दिमाग में गर्भवती होने का ख्याल आता है। ऐसे में वह कन्फर्म करने के लिए प्रेगनेंसी टेस्ट किट का सहारा लेती हैं। लेकिन इस टेस्ट को करते समय कई बातों का ध्यान रखना होता है। अगर गलत समय और अच्छे से नहीं किया जाएं, तो रिजल्ट सहीं नहीं मिलता है। इस लिए प्रेगनेंसी टेस्ट करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सीनियर आब्सट्रिशियन एंड गायनोकोलॉजिस्ट डॉक्टर मनीषा रंजन के अनुसार प्रेगनेंसी टेस्ट पेशाब में ह्यूमन कोरियोनिक गोनाडोट्रोफिन हार्मोन को दिखाता है। यह हार्मान तब आता है जब अंडा यूटरिन लाइनिंग में इंप्लांट हो गया हो। यह टेस्ट किसी भी मेडिकल स्टोर से खरीदा जा सकता है। इस टेस्ट को घर पर कर सकते हैं।

प्रेगनेंसी टेस्ट करने का सही समय

पीरियड्स मिस होने पर प्रेगनेंसी टेस्ट किया जा सकता है। कई बार पीरियड्स की तारीख समय से पहले आ जाती है। यह टेस्ट बॉडी में HCG हार्मोन के बनने पर पॉजिटिव दिखाता है। इस लिए हार्मोन तारीख कुछ वक्त पहले भी बन सकते है। ऐसा करने से गलत रिजल्ट मिल सकते हैं। इस लिए पीरियड्स के मिस होने बाद टेस्ट करें।

सही नतीजे कब दिखते हैं

मिस हुए पीरिड के पहले दिन प्रेगनेंसी टेस्ट करने पर 99 प्रतिशत सही रिजल्ट मिलता है। वह सुबह के समय टेस्ट करना चाहिए। वह टेस्ट करते समय किट की एक्सपायर डेथ जरूर देख लें। पुरानी किट होने पर रिजल्ट गलत आएगा।

ये लक्षण दिखने पर करें प्रेगनेंसी टेस्ट

- Install Android App -

1. हल्की हल्की ब्लीडिंग दिखने पर प्रेगनेंसी टेस्ट कर लें।

2. पेट में खिंचाव महसूस या दर्द होने पर।

3. ब्रेस्ट में हल्का दर्द महसूस होना या असहज लगना।

4. कोई काम करें बिना भी थकान लगना।

5. मुंह में अजीब से स्वाद रहना।

यह सब लक्षण दिखने पर तुरंत प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिए। बाजार में टेस्ट की कई किट उपलब्ध है। डॉक्टर के पास जाकर ब्लड सैंपल देकर भी जांच करवा सकते हैं।