jhankar
ब्रेकिंग
31 जुलाई को हरदा में होगा पूनम कायनेटिक शोरूम का भव्य शुभारंभ ग्वालियर रिश्वतकांड : रिटायरमेंट से 1 दिन पहले लोकायुक्त ट्रैप में फंसे नगर निगम के कार्यपालन यंत्री... हंडिया : अतिक्रमण की पुष्टि, नोटिस भी जारी... फिर कार्रवाई क्यों नहीं? आज तहसीलदार को सौंपा आवेदन तक्षशिला विद्या मंदिर कुकरावद में नामांकन एवं APAAR ID कार्य का किया गया अवलोकन गंजाल नदी: शौच के लिए नदी किनारे गए बुजुर्ग की डूबने से मौत, झाड़ियों में मिला शव विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया जाए: विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने हरदा: बकाया बिल किसी और का, बिजली काटी दूसरे की; व्यापारी संघ ने कलेक्टर से की शिकायत मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम जनता से सीधे जुड़कर समस्याओं क... इंदौर वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिला से मारपीट का मामला 14 साल के नाबालिग का बुजुर्ग महिलाओं को डंडे ... सिविल डिफेंस वॉलेन्टियर्स का 7 दिवसीय प्रशिक्षण 31 जुलाई से होगा

प्रेमी ने शादी से किया मना, तो घर के सामने प्रेमिका ने पी लिया जहर….10 साल से थे लिव इन में…..

मकड़ाई समाचार बिलासपुर। प्यार में धोखा खाने के बाद एक युवती ने अपने प्रेमी के घर के सामने जहर पीकर खुदकुशी कर ली। इस सनसनीखेज घटना की जानकारी के बाद पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतिका अपने ब्वाय फ्रेंड के साथ पिछले 10 सालों से लिव इन में रह रही थी, लेकिन शादी से जब युवक ने मना कर दिया तो लड़की ने उसी के घर के सामने अपनी जान दे दी। पूरा मामला बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां सरकंडा के लोधीपरा में रहने वाले रजनी प्रधान रिवर व्यू में चाय की दुकान चलाया करती थी। पिछले 10 साल से वह बिल्हा में रहने वाले जगन्नाथ ध्रुव के साथ गोंडपारा में एक किराए के मकान में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पिछले कुछ दिनों से रजनी अपने प्रेमी जगन्नाथ से शादी के लिए कह रही थी, लेकिन जगन्नाथ उसे शादी की बात से टालता रहा।

यह भी पढ़े : सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ : स्पा सेंटर की आड़ में सजता था जिस्म का बाजार…. लिस ने दबिश देकर दो युवतियों और महिला मैनेजर को किया गिरफ्तार

- Install Android App -

बताया जा रहा है कि 17 अक्टूबर को रजनी अपनी मां रूखमणी प्रधान और बहन के साथ शादी की बात करने जगन्नाथ के घर बिल्हा पहुंचे थे। जहां  जगन्नाथ ने  रजनी से शादी करने से सीधे इंकार कर दिया। जगन्नाथ के घर से बाहर चले जाने के बाद रजनी भी बाहर निकल गई, और उसने अपने प्रेमी के घर के सामने ही उसने पास रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद उसकी मां व बहन बाहर निकले तब रजनी ने उन्हें जहर पीने की जानकारी दी। जिसके बाद रजनी को आनन-फानन में इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां 2 दिन तक रजनी जिंदगी और मौत से जूझती रही और मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने हॉस्पिटल मेमो के बाद प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

प्रेमी  के घर वाले भी नहीं थे तैयार…

मृतिका रजनी की मां रूखमणी प्रधान की माने तो जगन्नाथ के घरवाले भी इस शादी को लेकर राजी नही थे। रूखमणी प्रधान ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ दिनों से परेशान थी। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने समझाने का भी काफी प्रयास किया था। रजनी की हालत को देखते हुए उन्होने जगन्नाथ व उसके घरवालों से चर्चा करने की बात कही थी। इसलिए वह बिल्हा भी गई थी। लेकिन जगन्नाथ और उसके घर वालों ने रजनी को अपनाने से मना कर दिया, जिसके बाद उनकी बेटी ने यह कदम उठा लिया।