jhankar
ब्रेकिंग
🌟 आज का राशिफल | शनिवार, 1 अगस्त 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे… सरकार का बड़ा फैसला : सरकार ने PM-Kisan योजना को 5 साल और बढ़ाया, किसानों के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपय... इंदौर के मेजर हमज़ा आरिफ राजस्थान में सड़क हादसे में शहीद ऊंट से टकराया सेना का वाहन, ड्यूटी से लौट... नर्मदापुरम में 7 अगस्त से चलेगा ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिए यो... पूनम कायनेटिक का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 13 इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई डिलीवरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रथम जन-विश्वास दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री सुनेंगे ऑनलाइन प... टिमरनी पुलिस को बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का भव्य समापन: 15 दिनों तक हजारों नागरिकों तक पहुँचा जनजागरूकता का... एक तरफ नशा मुक्ति का शोर... दूसरी तरफ ढाबे पर खुलेआम शराब का कारोबार! मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा ग्राम रन्हाई में स्वच्छता की शपथ दिलाई

बच्चों के सामने पत्नी पर मिटटी तेल डालकर पति ने लगा दी आग, ईलाज के दौरान महिला की मौत, पति गिरफ्तार….

मकड़ाई समाचार गरियाबंद। गरियाबंद जिले से रिश्तों को तार-तार करने की खबर सामने आ रही है, यहां एक पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इस लिये जलाकर मार दिया कि वो अपने मायके से एक सप्ताह बाद लौटी थी। घटना के बाद गंभीर रूप से जली पत्नी ने जहां रायपुर में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला गरियाबंद जिला के राजिम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां के पोखरा गांव में थान सिंग का परिवार निवास करता है। विगत 5 अक्टूबर को थान सिंग की पत्नी चांदनी चंदेल अपने 3 बच्चों के साथ अपने मायके महासमुुद गयी हुई थी। 11 अक्टूबर को चांदनी अपने भाई और बच्चो के साथ वापस ससुराल लौटी थी। दोपहर के वक्त वह घर में खाना बना रही थी, तभी शराब के नशे में घर पहुंचे थान सिंग ने पत्नी को मायके से लेट वापस आने की बात कहकर विवाद करने लगा। चांदनी और उसका भाई सफाई देते, इतने में थान सिंग ने चूल्हे के पास रखे मिटटी के तेल को बच्चों के सामने ही पत्नी पर उड़ेल दिया और माचिस मार दी। आग की लपटों में झूलसती चांदनी को देख उसकी 12 साल की बेटी और घर वाले चांदनी को बचाने का प्रयास करते, लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झूलस गयी थी। आनन-फानन में उसे रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 17 अक्टूबर को उसकी मौंत हो गयी।

- Install Android App -

यह भी पढ़े : प्रेमी ने शादी से किया मना, तो घर के सामने प्रेमिका ने पी लिया जहर….10 साल से थे लिव इन में…..

घटना की जानकारी मिलते ही राजिम पुलिस ने मृतिका का रायपुर पहुंचकर कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कर लिया था, जिसमें मृतिका ने अपने पति पर जलाकर मारने का आरोप लगाया था। मृतिका के बयान के आधार पर पुलिस ने कल आरोपी थान सिंग को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।