jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा वाहन पेड़ से टकराया, छात्रा की मौत, तीन घायल

मकड़ाई समाचार बालाघाट। जिले के रूपझर थाना क्षेत्र की बिठली पुलिस चौकी अंतर्गत लूद के समीप पुजारीटोला में बिठली से उकवा आ रहा स्कूली वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में वाहन में सवार चार स्कूली बच्चे बुरी तरह घायल हो गए हैं। जिसमें से एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बालिका को इलाज के लिए गोंदिया रेफर किया गया। वहीं दो बच्चों को जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पुजारीटोला में यह हादसा शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे उस वक्त हुआ जब टाटा सूमो वाहन चालक रोजाना की तरह स्कूली बच्चों को बैठाकर उकवा स्थित बिसेन इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ने के लिए ला रहा था। तभी वाहन चालक तेज रफ्तार वाहन पर लूद के पास पुजारीटोला नियंत्रण खो बैठा। वाहन इतनी जोर से टकराया कि सामने बैठे बच्चे हादसे का शिकार हो गए। कक्षा पांचवी की छात्रा रुचि पिता महेंद्र शिवने 12 वर्ष बिठली निवासी, अक्ष पिता राजेंद्र शिवने 10 वर्ष, प्रिंसी पिता राजेंद्र शिवने 9 वर्ष, नव्या पिता बलवंत धुर्वे 13 वर्ष सभी बिठली निवासी हैं। इनमें रुचि की मौत हो गई। नव्या को इलाज के लिए गोंदिया रेफर किया गया है। जबकि प्रिंसी और अक्ष का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े : बच्चों के सामने पत्नी पर मिटटी तेल डालकर पति ने लगा दी आग, ईलाज के दौरान महिला की मौत, पति गिरफ्तार….

- Install Android App -

दस बजे निकले थे घर से : बिठली निवासी शैलेंद्र सोनगढ़े ने बताया कि बच्चे रोजाना की तरह शुक्रवार को भी सुबह 10 बजे टाटा सूमो वाहन क्रमांक सीजी 07 एम 1193 वाहन में सवार होकर स्कूल के लिए निकले थे। लेकिन महज पांच किलोमीटर दूर ही पहुंच पाए थे कि उनके स्कूल पहुंचने से पहली घर हादसे की खबर पहुंची। जब तक स्वजन मौके तक पहुंचते और इलाज के लिए अस्पताल जाते रुचि ने दम तोड़ दिया था। नव्या की हालत गंभीर है। वहीं दो बच्चों को अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है।

इनका कहना है : रोजाना की तरह स्कूल के बच्चों को टाटा सूमो वाहन में लेकर वाहन चालक उकवा स्कूल ले जा रहा था। तभी पुजारीटोला के पास वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकराने से पलट गया। इस दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई। तीन घायल हो गए। एक को गोंदिया रेफर किया गया है। इसकी विवेचना की जा रही है।

– प्रदीप श्राप, पुलिस चौकी प्रभारी बिठली