हरदा, : शहर के इंदौर रोड स्थित पूनम कायनेटिक शोरूम का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ समारोह उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ काइनेटिक वॉट्स एंड वोल्ट्स के हेड ऑफ मार्केटिंग श्री सचिन भैया जैन एवं श्री सारंग जी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर कंपनी के एरिया मैनेजर श्री शुक्ला जी, सर्विस मैनेजर श्री डी.पी. सिंह जी, पूनम कायनेटिक के को-फाउंडर श्री भावेश विधानी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।
समारोह का मुख्य आकर्षण पहले ही दिन 13 इलेक्ट्रिक वाहनों की भव्य डिलीवरी रहा। सभी ग्राहकों का पुष्पगुच्छ एवं विशेष ओपनिंग गिफ्ट देकर स्वागत किया गया तथा पूरे सम्मान, आत्मीयता एवं ग्राहक संतुष्टि के साथ वाहनों की चाबियां सौंपी गईं।
इस अवसर पर कंपनी के नवीनतम इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रदर्शन भी किया गया। उपस्थित लोगों को आधुनिक तकनीक, 1,00,000 किलोमीटर बैटरी वारंटी, आकर्षक फाइनेंस सुविधाओं एवं उद्घाटन के विशेष ऑफर्स की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर को-फाउंडर श्री भावेश विधानी ने कहा कि पूनम कायनेटिक का उद्देश्य हरदा एवं आसपास के क्षेत्र के ग्राहकों को विश्वसनीय, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि ग्राहक सेवा, गुणवत्ता एवं विश्वास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी ग्राहकों को बेहतर अनुभव एवं उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए पूनम कायनेटिक निरंतर कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अतिथियों एवं ग्राहकों ने पूनम कायनेटिक परिवार को शुभकामनाएं दीं तथा हरदा में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के बढ़ते भविष्य पर विश्वास व्यक्त किया।

