jhankar
ब्रेकिंग
सरकार का बड़ा फैसला : सरकार ने PM-Kisan योजना को 5 साल और बढ़ाया, किसानों के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपय... इंदौर के मेजर हमज़ा आरिफ राजस्थान में सड़क हादसे में शहीद ऊंट से टकराया सेना का वाहन, ड्यूटी से लौट... नर्मदापुरम में 7 अगस्त से चलेगा ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिए यो... पूनम कायनेटिक का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 13 इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई डिलीवरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रथम जन-विश्वास दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री सुनेंगे ऑनलाइन प... टिमरनी पुलिस को बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का भव्य समापन: 15 दिनों तक हजारों नागरिकों तक पहुँचा जनजागरूकता का... एक तरफ नशा मुक्ति का शोर... दूसरी तरफ ढाबे पर खुलेआम शराब का कारोबार! मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा ग्राम रन्हाई में स्वच्छता की शपथ दिलाई ग्राम झाड़पा तथा रैसलपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रथम जन-विश्वास दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री सुनेंगे ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज चिन्हित शिकायतकर्ताओं की समस्याएँ

भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रथम जन-विश्वास दौरे पर शुक्रवार 7 अगस्त, 2026 को छिंदवाड़ा में आयोजित जिला स्तरीय समाधान कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज चिन्हित शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं के निराकरण की समीक्षा करेंगे।

समाधान कार्यक्रम के लिये शिकायतों का चयन कर उनका प्राथमिक स्तर पर परीक्षण एवं निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। निराकृत शिकायतों के आधार पर चयनित शिकायतकर्ताओं को मुख्यमंत्री के समक्ष आमंत्रित किया जाएगा, जहाँ वे स्वयं उनसे संवाद कर समाधान की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला स्तरीय विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिले के उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ उद्योग संवाद में भी भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और नागरिकों के बीच विश्वास को सुदृढ़ करना, शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण को सुनिश्चित करना और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का यह जन-विश्वास दौरा नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद एवं उत्तरदायी सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।