jhankar
ब्रेकिंग
सरकार का बड़ा फैसला : सरकार ने PM-Kisan योजना को 5 साल और बढ़ाया, किसानों के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपय... इंदौर के मेजर हमज़ा आरिफ राजस्थान में सड़क हादसे में शहीद ऊंट से टकराया सेना का वाहन, ड्यूटी से लौट... नर्मदापुरम में 7 अगस्त से चलेगा ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिए यो... पूनम कायनेटिक का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 13 इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई डिलीवरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रथम जन-विश्वास दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री सुनेंगे ऑनलाइन प... टिमरनी पुलिस को बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का भव्य समापन: 15 दिनों तक हजारों नागरिकों तक पहुँचा जनजागरूकता का... एक तरफ नशा मुक्ति का शोर... दूसरी तरफ ढाबे पर खुलेआम शराब का कारोबार! मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा ग्राम रन्हाई में स्वच्छता की शपथ दिलाई ग्राम झाड़पा तथा रैसलपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न

इंदौर के मेजर हमज़ा आरिफ राजस्थान में सड़क हादसे में शहीद ऊंट से टकराया सेना का वाहन, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा जैसलमेर में पलटा सेना का वाहन

Big news : इंदौर के राजेंद्र नगर निवासी सेना के मेजर हमज़ा आरिफ का राजस्थान के जैसलमेर में सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। 31 वर्षीय मेजर हमज़ा गुरुवार रात साथी जवानों के साथ ड्यूटी पूरी कर सेना के वाहन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक आए ऊंट से वाहन टकरा गया और वह पलट गया। इस हादसे में मेजर हमज़ा शहीद हो गए, जबकि वाहन में मौजूद दो अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं।

9 साल तक देश की सेवा, एक माह पहले हुआ था विवाह

मेजर हमज़ा पिछले 9 वर्षों से भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनका विवाह करीब 1 महीने पहले ही हुआ था। परिवार में माता-पिता और तीन बहनें हैं। उनके पिता आरआरसीएटी से सेवानिवृत्त हैं और परिवार राजेंद्र नगर क्षेत्र में रहता है।

- Install Android App -

सेना के अधिकारियों के अनुसार शहीद मेजर हमज़ा का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर तक इंदौर लाया जाएगा। इसके बाद उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

क्षेत्र में शोक, नेताओं ने जताया दुख

मेजर हमज़ा के बलिदान की खबर से राजेंद्र नगर सहित पूरे इंदौर में शोक की लहर है। राऊ विधायक मधु वर्मा, पार्षद प्रशांत बडवे, नवनीत हार्डिया समेत कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश शहीद के परिवार के साथ खड़ा है।