jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

सरकार का बड़ा फैसला : सरकार ने PM-Kisan योजना को 5 साल और बढ़ाया, किसानों के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर, देश के करोड़ों छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद देने वाली योजना आगे भी जारी रहेगी

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 दिल्ली : केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ को अगले 5 वर्षों तक जारी रखने की मंजूरी मिल गई है। इसका मकसद खेती से जुड़े परिवारों को हर साल आर्थिक सहायता देना है ताकि बीज, खाद और अन्य जरूरी खर्चों में मदद मिल सके।

किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

इस विस्तार के तहत सरकार ने कुल 3.15 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस राशि को सीधे पात्र किसानों के बैंक खातों में किस्तों के रूप में भेजा जाएगा। हर 4 महीने में 2000 रुपये की किस्त के हिसाब से सालाना 6000 रुपये मिलते रहेंगे।

- Install Android App -

क्यों है ये जरूरी

PM-Kisan देश की सबसे बड़ी किसान सहायता योजनाओं में से एक है। महंगाई और खेती की लागत बढ़ने के बीच ये रकम किसानों को नकदी की दिक्कत से उबरने में मदद करती है। योजना का विस्तार होने से आने वाले 5 सालों तक करोड़ों परिवारों को भरोसा मिलेगा कि हर साल उन्हें ये सहायता मिलती रहेगी।

पात्रता और आवेदन

जिन किसानों का नाम पहले से योजना में दर्ज है उन्हें कोई नया आवेदन करने की जरूरत नहीं है। नए किसान नजदीकी CSC केंद्र या PM-Kisan पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।