मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | सिराली (हरदा ) : जिले में पुलिस प्रशासन नशा मुक्ति अभियान चलाकर युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दे रहा है। लेकिन सवाल यह है कि जब अभियान चल रहा है, तब सिराली थाना क्षेत्र के पंचवटी ढाबे पर आखिर खुलेआम शराब बिकने के आरोप क्यों लग रहे हैं?
यदि सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है, तो यह केवल कानून-व्यवस्था का ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक निगरानी पर भी सवाल खड़े करता है।
इस वीडियो में देखिए—मौके की तस्वीरें और वह स्थिति, जिसने स्थानीय लोगों के बीच चर्चा छेड़ दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या संबंधित विभाग इस मामले पर संज्ञान लेकर जांच करेगा, या सब कुछ ऐसे ही चलता रहेगा?

