jhankar
ब्रेकिंग
सरकार का बड़ा फैसला : सरकार ने PM-Kisan योजना को 5 साल और बढ़ाया, किसानों के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपय... इंदौर के मेजर हमज़ा आरिफ राजस्थान में सड़क हादसे में शहीद ऊंट से टकराया सेना का वाहन, ड्यूटी से लौट... नर्मदापुरम में 7 अगस्त से चलेगा ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिए यो... पूनम कायनेटिक का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 13 इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई डिलीवरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रथम जन-विश्वास दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री सुनेंगे ऑनलाइन प... टिमरनी पुलिस को बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का भव्य समापन: 15 दिनों तक हजारों नागरिकों तक पहुँचा जनजागरूकता का... एक तरफ नशा मुक्ति का शोर... दूसरी तरफ ढाबे पर खुलेआम शराब का कारोबार! मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा ग्राम रन्हाई में स्वच्छता की शपथ दिलाई ग्राम झाड़पा तथा रैसलपुर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न

नर्मदापुरम में 7 अगस्त से चलेगा ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिए योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन और निरीक्षण के निर्देश

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नर्मदापुरम। जिले में शासन की योजनाओं को जमीन पर तेजी से उतारने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ शुरू किया जाएगा। इस अभियान के मद्देनजर कलेक्टर सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला प्रशासन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 7 अगस्त 2026 से शुरू होने वाले इस विशेष अभियान की विस्तृत कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया।

शिकायतों के निपटारे और राजस्व कार्यों पर फोकस

कलेक्टर मिश्रा ने सभी एसडीएम और विभाग प्रमुखों को अभियान के प्रमुख बिंदुओं पर काम करने के निर्देश दिए। इसके तहत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और जनसुनवाई में लंबित शिकायतों का निराकरण, लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रकरणों का समय पर निपटारा, अविवादित नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और न्यायालयों के आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

- Install Android App -

अधिकारियों से कहा गया कि वे फील्ड में जाकर लोगों से सीधे संवाद करें और समस्याओं का मौके पर समाधान करें।

बैठक में कलेक्टर ने किसान फार्मर आईडी बनाना, आयुष्मान कार्ड वितरण, समग्र आईडी की ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, आंगनवाड़ी केंद्रों की सेवाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा संस्थानों की स्थिति, खाद-बीज की उपलब्धता और पीडीएस प्रणाली की गहन जांच के निर्देश दिए।

इस बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर राजेश शुक्ला सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।