jhankar
ब्रेकिंग
ऑन द स्पॉट कार्रवाई, कांग्रेस विधायक की कार पर हूटर-लगाया जुर्माना  भिंड में बम की धमकी से हड़कंप, पासपोर्ट ऑफिस और डाकघर में की गई सर्चिंग भोपाल के आदमपुर खंती में कचरे के पहाड़ को हटाकर बनेगा हाईवे AAP विधायक शिवपुरी से गिरफ्तार; 3 सहयोगी भी पकड़े गए, रेप मामले में थे फरार खरीफ ऋण जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई जावे : ,विधायक डॉ. दोगने LPG गैस बुकिंग के नए नियम, अब सिलेंडर मिलेगा 2-3 दिन बाद आसाराम के बेटे नारायण साईं ने कुटुम्ब न्यायालय में दी पेशी, पत्नी ने दायर की तलाक की याचिका संकल्प से समाधान” अभियान अंतर्गत 26 मार्च को जिला पंचायत में आयोजित होगा जिला स्तरीय शिविर  कलेक्टर का सख्त एक्शन: RI और पटवारी निलंबित, तहसीलदार को दी जबरदस्त फटकार जमना जैसानी फाउंडेशन की मांग: हरदा को बनाया जाए पृथक लोकसभा क्षेत्र

प्रेमी ने 6 दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका से किया गैंगरेप, कोठे में बेचकर करवाया देह व्यापार

किसी तरह वह जान बचाकर एक महिला के सहयोग से घर पहुंची

Crime News : गोरखपुर में जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन रामदरश विद्यार्थी समेत सात लोगों पर दुष्कर्म और देह व्यापार कराने का मुकदमा दर्ज किया गया है। बड़हलगंज थाना पुलिस ने यह कार्रवाई अनुसूचित जाति की एक महिला की तहरीर पर की है। महिला का आरोप है कि पहले उसके साथ उसके प्रेमी ने दुष्कर्म किया और बाद में बेंगलुरू में एक कोठे पर बेच दिया। किसी तरह वह जान बचाकर एक महिला के सहयोग से घर पहुंची। पुलिस केस दर्ज करने के बाद जांच में जुट गई है।

- Install Android App -

युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है उसका देवानंद से प्रेम संबंध था. पिछले साल आठ जुलाई को देवानंद शादी करने की बात कहकर रुद्रपुर ले गया। आरोप लगाया कि रात में रामदरश समेत दो लोगों ने शारीरिक संबंध बनाकर पुराने मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर देवानंद और उसके साथियों ने बेंगलुरू के एक कोठे पर बेच दिया. जहां एक महिला उससे देह व्यापार कराने लगी। किसी तरह एक लड़की की सहायता से भागकर अपने भाई के पास गोवा पहुंची। इसके बाद किसी तरह तरह बड़हलगंज जाकर सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक अज्ञात युवती, तुर्कवलिया और बेलवा निवासी देवानंद यादव, पप्पू, उन्नत, अजित, अतीश, सोनू और रामदरश विद्यार्थी के खिलाफ दुष्कर्म करने, देह व्यापार सहित धोखाधड़ी का भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला सहकारी बैंक का पूर्व चेयरमैन रामदरश विद्यार्थी दुष्कर्म के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। इसके खिलाफ चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें दो मामले में क्लीनचिट मिल चुकी है। जबकि, दो मामले की जांच चल रही है. यह मुकदमा कैंट, दोहरीघाट, बड़हलगंज थानाें में दर्ज हैं।