jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

प्रेम-प्रसंग के शक में आरोपियों ने किशोर को नंगा कर बेरहमी से पीटा, मुर्गा भी बनाया, जांच में जुटी पुलिस

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया

मकड़ाई समाचार रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा में प्रेम-प्रसंग के शक में एक किशोर की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। साथ ही मुर्गा भी बनाया। तालिबानी सजा देने का VIDEO जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो जिले के रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस साइबर सेल की भी मदद ले रही है।

- Install Android App -

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि क्रूरता की सारी हदें पार करने वाला यह वीडियो रायपुर कर्चुलियान थाने क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि प्रेम-प्रसंग के संदेह में किशोर को कुछ युवक नंगा करके लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर रहे हैं। हालांकि इस मामले की किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।

एसएसपी नवनीत भसीन ने बताया कि यह वायरल वीडियो रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के जोगिनहाई का बताया जा रहा है। कुछ लोग एक किशोर को निर्वस्त्र कर मार रहे हैं। साथ ही उसे मुर्गा भी बनाया। वीडियो में चार से पांच की संख्या में युवक किशोर के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे है। पुलिस ने सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो के तहत आईटी एक्ट में मामला दर्ज कर किया है। संबंधित थाना प्रभारी को आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।