ब्रेकिंग
Ladli bahna: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाडली बहनों के खाते में राशि अंतरित की टिमरनी: एस.डी.ई.आर.एफ. ने टिमरनी फॉरेस्ट डिपो में आम नागरिकों को दिया नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण Harda: पुलिस, राजस्व व खनिज विभाग का दल अवैध उत्खनन रोकने की कार्यवाही करें! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... लव जिहाद हंडिया : 16 साल की किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया 27 साल का अफराज, भेरूंदा में पकड़ाया, ... हरदा: छिदगांव मेल में बांस मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न, कलेक्टर श्री जैन बोले बांस उत्पादों के विक्रय क... हरदा: बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की सेम्पलिंग नियमित रूप से की जाए! कलेक्टर श्री जैन ने बैठ... हंडिया: हरदा में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर हंडिया में भाजपा ने बैठक कर बनाई रणनीति, क्या बोले... Sirali: असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर में मूर्तियों को किया खंडित सिराली पुलिस ने FIR दर्ज की! आरोपिय... मगरधा: गरीब आदिवासियों को मालगुजार ने वर्षों पहले रहने खाने को दी जमीन , अब मालगुजार की चौथी पीढ़ी न... हंडिया: हंडिया की नालियों में नहीं हंडिया की सड़कों पर बहता है गंदा पानी।पुख़्ता इंतजाम नहीं होने से ...

फिल्मी स्टाइल में शादी के मंडप से पुलिस ने दूल्हे को किया गिरफ्तार, रेप के आरोप में दूल्हा पहुँचा जेल

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर गांव पहुंचा। दूसरे दिन शादी की सारी रस्में दूल्हे के घर पर चल रही थी, दोनों के स्वागत सत्कार के दौरान पुलिस घर पहुंच गई, फिर क्या हुआ कि दूल्हा सलाखों के पीछे पहुंच गया। जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के कुरदी गांव के रहने वाले युवक लिकेश साहू (25 वर्ष) की 25 जून को शादी की रस्में शुरू हुईं। दूसरे दिन यानी 26 जून को दूल्हे सहित उनके परिजन व कुछ साथी बारात लेकर गए। उस समय तक सब कुछ ठीक चल रहा था। 27 जून की सुबह दूल्हे के परिजन नवदंपती का स्वागत कर रहे थे, उसी बीच देवरी थाने की पुलिस आ धमकी।

- Install Android App -

पुलिस ने दूल्हे को सभी रिश्तेदारों के बीच से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद दुल्हन पक्ष के लोगों में हडकंप मच गया। उन्होंने पुलिस से मामले की जानकारी लेनी चाही, तो बताया गया कि दूल्हे पर रेप का मामला दर्ज हुआ है, इसलिए उसे गिरफ्तार करने आए हैं।

जानकारी के मुताबिक, कुरदी गांव के निवासी लिकेश साहू पर देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक युवती ने रेप का आरोप लगाया है। उसने बताया कि लिकेश का पिछले दो सालों से उसके साथ प्रेम संबंध था, इस दौरान शादी का झांसा देकर लिकेश उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन शादी किसी और से कर ली। थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।