jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, न्यायिक जांच नहीं होने तक पी... टिमरनी: गौहत्या मामले में पूछताछ करने थाने लाए गए आश्रम के एक कर्मचारी ने जहर खाया हुई मौत Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 03 मई 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे रायसेन में आंधी-तूफान, बारिश ने मचाई तबाही: वेयर हाउस की छत उड़ी, खरीदी केंद्रों पर रखा अनाज भीगा उज्जैन : ट्रैक्टर किराए के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार इंदौर में बनेगा ‘बाणेश्वर लोक’! महाकाल लोक की तर्ज पर नया धार्मिक कॉरिडोर बड़वानी : एसपी कार्यालय का घेराव कर झूठी एफआईआर खारिज करने की मांग बुलडोजर एक्शन के बाद सियासी संग्राम, पटवारी का बड़ा हमला क्रूज हादसे में 2 और बच्चों के शव बरामद, मरने वालों की संख्या 11 पहुंची बड़वानी में बच्चों के लिए राशन मांगने पर बहू से मारपीट

फिल्मों का विरोध क्यों और कब तक

राखी सरोज:-

नेपोटिजम का विरोध बॉलीवुड में आज कल एक नया मोड़ लेकर आया है। अभिनेताओं के बच्चों की फिल्मों का विरोध हो रहा है। जिसमें जानवी कपूर की आने वाली फिल्म गुंजन सक्सेना का विरोध बड़े ही जोर-शोर से किया जा रहा है। एक एक्टर की मौत के विरोध में इस प्रकार का प्रदर्शन करते हुए क्या हम यह सोचते हैं कि बॉलीवुड में फैले नेपोटिजम के पीछे कहीं ना कहीं हमारा भी हाथ है। हमने हमेशा बड़े नाम वाले लोगों की फिल्मों को हिट करवाया। हमने कभी अच्छी कहानी और एक्टिंग वाली फिल्म को पैसे खर्च कर के देखना जरूरी ही नहीं समझा हैं।

- Install Android App -

नेपोटिजम का विरोध आज हम अवश्य ही दुख और दर्द के कारण कर रहे हैं। किंतु यदि हम इस विरोध का असल मकसद और असल राह को नहीं समझ पाएं, तो इस विरोध की कोई मंजिल नहीं होगी और यह विरोध बीच राह में ही अपना दम तोड़ देगा। हमें हर अच्छे कलाकार को समर्थन देना चाहिए। किसी भी इंसान के हाथ में नहीं होता है कि वह कहां जन्म लें सकें। किंतु प्रत्येक व्यक्ति अपनी मेहनत करके खुद को साबित कर सकता है। यदि वह किसी अभिनेता का रिश्तेदार है केवल इस लिए किसी का विरोध करना उचित नहीं है। हमें अच्छी प्रतिभा रखने वाले सभी लोगों का समर्थन करना चाहिए। नफ़रत या दुख से नहीं असल में सच्चे प्रतिभागियों को समर्थन देना चाहिए।