मकड़ाई समाचार हंडिया। शा.एकीकृत पूर्व माध्यमिक शाला हंडिया में मंगलवार को रेडियो प्रसारण का कार्यक्रम प्रातः 11:00 से 12:00 बजे तक किया गया। तथा जिन छात्र छात्राओं के घर रेडियो नही है, उनके लिए शाला भवन पर लाउड स्पीकर लगाकर किया गया। हमारा घर हमारा विद्यालय कार्यक्रम का संचालन शिक्षक पी.डी. तिवारी,शेख इदरीश कुरैशी,सेवजी कनेश, व शाला के प्रधान पाठक जे.एन. चौहान द्वारा प्रतिदिन किया जा रहा है। मंगलवार का प्रसारण सर्वनाम वर्क बुक अभ्यास क्रमांक 123, 124, 1235 पर किया गया।
ब्रेकिंग
