jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

बड़ी दुखद खबर: घर में आग लगने से एक ही परिवार के 5 सदस्य झुलसे सभी की मौत, 2 मासूमो ने मौके पर दम तोड़ा

सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान तीन अन्य की भी हुई मौत

- Install Android App -

पंजाब  जालंधर के अवतार नगर में पांच सदस्यों की आग में झुलसने से मौत हो गई।घटना बीती रात की बताई जा रही है। घर के सभी सदस्य रविवार रात को खाना खाकर छत पर टहलने निकले थे तभी घर से धुआं निकलते देखा और दमकल विभाग के साथ पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड कर्मियों ने पहले बच्चों को बाहर निकाला, जिसमें अस्पताल पहुंचने से पहले दोनो मासूम जिंदा जले । मृतकों में15 साल की लड़की और 12 साल के लड़के की मौत हो गई।

बाद में सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान तीन अन्य लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान यशपाल सिंह, रुचि, दीया, मंशा और अक्षय के रूप में हुई है। जबकि इंद्रपाल सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि आसपास के लोगों ने बताया कि उन्हें किसी तरह के कंप्रेशर फटने या सिलेंडर फटने की आवाज नहीं आई जब उन्होंने धुआं निकलते देखा जिसे देखकर लगा कि आग भयानक थी। इसक बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया औऱ मौके पर पहुंच कर उन्होंने आग पर काबू पाया। हालांकि फ्रिज के कंप्रेशन फटने या गैस लीक होने से आग लगने कि अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दमकल कर्मियों ने बताया कि जब वह पहुंचे तो गैस की दुर्गंध आ रही थी।