jhankar
ब्रेकिंग
05 अक्टूबर - गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती आज 05 अक्टूबर विश्व शिक्षक दिवस अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत...

बलिदानी धीरेंद्र त्रिपाठी का पार्थिव शरीर पहुंचा गृहग्राम पड़‍िया, अंतिम संस्कार में सीएम होंगे शामिल

मकड़ाई समाचार सतना। दो दिन पूर्व जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमले के दौरान सतना के लाल धीरेंद्र त्रिपाठी शहीद हो गए थे। इनका पार्थिव शरीर बुधवार सुबह करीब 8 बजे सतना के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़िया गांव पहुंचा। उनका पार्थिव शरीर लखनऊ से कल शाम 6 बजे सड़क मार्ग से सतना के लिए रवाना हुआ था। रात 2 बजे लगभग सतना में कुछ देर विराम के बाद आज सुबह 6 बजे सीआरपीएफ के जवानों ने उनके बलिदानी धीरेंद्र के पार्थिव शरीर को उनके गांव पहुंचाया। जैसे ही गांव में पार्थिव शरीर प्रवेश किया गांव वालों ने शहीद धीरेंद्र अमर रहे के नारे के साथ साथ भारत माता की जय के उद्घोष लगाएं।

- Install Android App -

पूरे गांव में मातम, मुख्यमंत्री भी पहुंच रहे, सुरक्षा बल तैनात

शहीद धीरेंद्र का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने के पूर्व ही गांव में प्रशासन का बल और सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी कर दी गई थी। मुख्यमंत्री 11:15 बजे गांव पहुंचने वाले हैं। इसे देखते हुए पडिया-खैरा में आइपीएस हितिका वासल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात है। सतना जिले में एक दिन पूर्व से ही कई जगह शहीद धीरेंद्र त्रिपाठी को श्रद्धांजलि देने लोगों ने कार्यक्रम किए। गांव में दोपहर 11 से 12 के बीच शहीद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसके लिए भोपाल से भी सीआरपीएफ के वरिष्ठ अफसर गांव पहुंचे हैं।