jhankar
ब्रेकिंग
MP Weather Update: हरदा में मौसम रहेगा साफ, बढ़ेगा तापमान; पूर्वी MP में गरज-चमक का अलर्ट MP में सोने-चांदी के भाव स्थिर, त्योहारी सीजन में तेजी की उम्मीद LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव, कमर्शियल सिलेंडर ₹62.50 महंगा ग्वालियर में सोशल मीडिया ब्लैकमेलिंग रैकेट का खुलासा, 50 से ज्यादा महिलाओं के वीडियो मिलने का दावा हरदा में 21 चौक-चौराहों को मिली नई पहचान, महापुरुषों और प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के नाम पर हुआ नामकर... नपा द्वारा चौक का नामकरण नर्मदा चौक करने पर नार्मदीय ब्राह्मण समाज ने जताया आभार,नपाध्यक्ष का किया स... निर्वाचित आदिवासी महिला को बैठे अधिकारी द्वारा प्रमाणपत्र देने पर कांग्रेस नेता राहुल पटेल ने जताई आ... आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित नगर पालिका की बदहाल सफाई व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, कचरा बीनते हुए पहुंचे नगर पालिका खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बहन के साथ चल रहा था युवक का प्रेम-प्रसंग, आरोपियों ने मिलकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

9 दिन बीत जाने के बाद भी मृतक का कटा सिर और कटी हथेली अभी तक नहीं निकाला गया

प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के नगर कोतवाली के पूरे शुकाल में कुंए में मिली लाश के मामले में पुलिस ने 6 नामजद व 3 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई मुकेश कुमार शर्मा ने शव के गायब सिर और हथेली को खोजने की मांग की है। उन्होंने सिर, हथेली कुंए में होने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है। पीड़ित ने आज गुरुवार एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी सतपाल अंतिल से शिकायत की है।

दरअसल, मृतक के भाई मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि उनका भाई मंजीत शर्मा उर्फ चंदन शर्मा साल 2022 में लापता हो गया था। जिसको लेकर कई बार शिकायती आवेदन दिया, लेकिन पुलिस पर मामले को संज्ञान न लेने का आरोप लगाया है। जिसके चलते उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

- Install Android App -

मुकेश कुमार ने बताया कि 16 मार्च 2023 को घर से लगभग 350 मीटर दूर एक कुएं में शाम 5 बजे उसका शव मिला। शव काफी सड़ गया था। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों की सूचना पर हम लोग पहुंचे। लाश के साथ जैकेट, जूता, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, निर्वाचन कार्ड समेत मोबाइल बरामद हुआ। जिससे उसकी पहचान हो सकी।

मुकेश ने बताया कि कटा हुआ सिर, कटी हुई हथेली अभी तक कुएं से नहीं निकाली गई। जिसको लेकर आज एसपी ऑफिस पहुंचकर उन्होंने शिकायती आवेदन देकर पुलिस पर आरोपियों पर कार्रवाई न करने और गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आज 9 दिन बीत जाने के बाद भी मृतक का कटा सिर और कटी हथेली अभी तक नहीं निकाला गया, न ही कार्रवाई की गई।

मृतक के भाई ने हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि आरोपी अनिल यादव की बहन का मेरे भाई के साथ अफेयर था। जिसके चलते आरोपियों ने मिलकर मेरे भाई की हत्या कर दी। फिलहाल मामले की शिकायत मिलने पर एसपी सतपाल अंतिल ने कहा कि एनडीआरएफ द्वारा कुएं से शव के अवशेषों को निकलवाया जायेगा।