ब्रेकिंग
विद्यार्थी समाज एवं राष्ट्र के पुनरूत्थान के लिये पढ़ाई करें - मंत्री श्री सारंग: हरदा जिले के 652 वि... हरदा: प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओ से भेंट की  कृषि विभाग के दल ने फसलों का निरीक्षण कर किसानों को दी सलाह टिमरनी के भ्रष्टाचार व अव्यवस्था की पोल न खुल जाये इसलिए भाजपा नेताओं व प्रशासन ने प्रभारी मत्री को ... डी.ए.पी. खाद/यूरिया किसानों की मांग अनुसार तत्काल उपलब्ध कराई जावे:- हरदा विधायक डॉ. दोगने समाजसेवी स्व. अशोक (सर) विश्वकर्मा की पुण्यतिथि पर अस्पताल में बांटे फल और बिस्किट, किया वृक्षारोपण मप्र मौसम: प्रदेश के 20 जिलों मे अगले 24 घंटे मे भारी बारिश का अलर्ट देरी से पहुचने वाले 42 कर्मचारियो से कलेक्टर ने कान पकड़कर माफी मंगवाई! समय की लापरवाही बर्दाश्त नहीं... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 4 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Today news mp: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका के पद हेतु आज 4 जुलाई अंतिम तारीख

बहुत कम समय के लिए आता है जामुन, औषधीय गुणों से भरपूर

भोपाल। इन दिनों जामुन की बहार है। यह फल मानसून के साथ ही अपनी दस्तक देता है। कसैले और खट्टे-मीठे स्वाद के साथ जामुन में कई औषधीय गुणों से भी भरपूर है। जामुन शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और मधुमेह को भी नियंत्रित करता है। इस लिहाज से यह कोरोनाकाल में बहुत उपयोगी है। इसे काला जामुन, राजमन और अंग्रेजी में ब्लैक बैरी भी कहा जाता है। जामुन में लौह और फॉस्फोरस तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें कोलीन और फोलिक एसिड भी होता है। इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी कि इम्यूनिटी मजबूत होती है। इस लिहाज से कोरोनाकाल में यह बहुत ही उपयोगी है।

हृदय, त्वचा, दांतों के लिए फायदेमंद

आहार एवं पोषण विशेषज्ञ निधि पांडे बताती हैं कि जामुन में पिगमेंट्स होते हैं जिसकी वजह से इसे रंग मिलता है उसे एंथोसाइनिन कहते हैं। यह एक तरह से एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। हीमोग्लोबिन बढ़ाता है क्योंकि इसमें एस्ट्रिंजेंट प्रॉपर्टी होती है। यह त्वचा के लिए बहुत लाभकारी होता है। हृदय के लिए अच्छा होता क्योंकि खराब कॉलेस्ट्रॉल को हटाता है। जामुन में पोटेशियम भी बड़ी मात्रा में होता है। जामुन के बीज के पाउडर का उपयोग मधुमेह नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। जामुन की पत्तियों को चबा कर खाने से दांत और मसूड़े साफ हो जाते है।

- Install Android App -

संक्रमण रोकने में मददगार

जामुन में बैक्टीरियारोधी और संक्रमणरोधी तत्व होते हैं। इसमें मैलिक एसिड, टैनिन्स, गैलिक एसिड, ऑग्जेलिक एसिड भी पाया जाता है। इसलिए जो लोग जामुन का सेवन करते हुए उन्हें बहुत जल्दी संक्रमण नहीं होता। यूरिनेशन को भी नियंत्रित करता है। इसका ग्लाइसिमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जिसके कारण यह शरीर में शर्करा का स्तर नहीं बढ़ने देता। अमूमन कोई भी फल खाने पर शुगर लेवल जिस तेजी से और जिस मात्रा में बढ़ता है, उसे ग्लाइसिमिक इंडेक्स कहते हैं।

जामुन के गुण

आयुर्वेद के मुताबिक जामुन की गुठली, छाल, रस और गूदा सभी मधुमेह में बेहद फायदेमंद हैं। जामुन की गुठली संभालकर एकत्रित कर लें। इसके बीजों में जाम्बोलिन नामक तत्व पाया जाता है, जो स्टार्च को शर्करा में बदलने से रोकता है। गुठली का बारीक चूर्ण बनाकर रख लेना चाहिए। दिन में दो-तीन बार, तीन ग्राम की मात्रा में पानी के साथ सेवन करने से शुगर की मात्रा कम होती है।