jhankar
ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल में ABGP कार्यकर्ताओं पर कथित हमले का विरोध, प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा हरदा में सीएम के स्वागत के लिए लगाया अस्थायी द्वार अब तक खड़ा, शाम होते ही लग रहा जाम बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश

बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर, ICU में भर्ती

नई दिल्ली। बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो के कारण चर्चा में बाबा के ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने आत्महत्या का प्रयास किया है। मिली जानकारी के मुताबिक बाबा का ढाबा के प्रमुख कांता प्रसाद ने बीती रात नींद की गोली खा ली थी, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांता प्रसाद की पत्नी का कहना है कि आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह काफी समय से परेशान थे, इसलिए उन्होंने आत्महत्या करने का प्रयास किया है।

पुलिस ने भी आत्महत्या की कोशिश बताया

इधर दिल्ली पुलिस ने सफदरगंज अस्पताल की ओर से मिली जानकारी के आधार पर बताया कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ने नींद की गोली खा ली है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान बाबा के ढाबा वाले कांता प्रसाद के रूप में की गई है। फिलहाल बुजुर्ग कांता प्रसात ICU में भर्ती हैं और उनका हालत गंभीर बनी हुई है। साथ ही पुलिस ने भी कहा है कि कांता प्रसाद ने भी नींद की गोली खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है।

- Install Android App -

यूट्यूबर गौरव के साथ विवाद के बाद आए थे चर्चा में

गौरतलब है कि बाबा के ढाबा वाले कांता प्रसाद तब चर्चा में आ गए थे जब यूट्यूबर गौरव वासन ने उनकी माली हालत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। कांता प्रसाद की खस्ताहाल स्थिति का वीडियो के वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोग उनकी मदद के लिए आगे आए, जिसके बाद कांता प्रसाद को लाखों रुपए लोगों ने दान में दिए और उनके ढाबे पर खूब भीड़ भी उमड़ने लगी थी। पैसे मिलने के बाद कांता प्रसाद ने दिल्ली में एक रेस्टोरेंट खोला था, लेकिन रेस्टोरेंट नहीं चल पाया था और इसे आखिरकार बंद करना पचल नहीं पाने की वजह से इसे बंद करना पड़ा था।

कांता प्रसाद ने यूट्यूबर पर भी लगाया था आरोप

गौरतलब है कि बाबा का ढाबा से मालिक कांता प्रसाद ने यूट्यूबर गौरव पर भी आरोप लगाया था कि उन्हें चंदे में जो पैसा मिला था, उसे गौरव ने हथिया लिया। बाद में गौरव ने साफ किया था कि उन्होंने बाबा को दान में मिले एक भी रुपए को नहीं लिया और जो भी राशि इकट्ठा हुई उसे बाबा को दिया गया। हालांकि रेस्टोरेंट बंद होने के बाद जब कांता प्रसाद फिर से अपने पहले ढाबे पर आए तो उन्होंने गौरव से माफी मांगी और कहा कि उसने पैसों की चोरी नहीं की और गौरव चोर नहीं है।