jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

बारात में जा रही टवेरा में जोरदार विस्फोट से दहला इलाका, कार की छत उड़ गई,4 लोग घायल

मकड़ाई समाचार हरदा/नेमावर| धार्मिक नगरी नेमावर में बुधवार को एक टवेरा गाड़ी में विस्फोट हो गया। विस्फोट कार में रखे विस्फोटक पदार्थ के कारण हुआ था। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि कार की छत उखड़ गई और कांच फूट गए। घटना में कार सवार चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में से एक युवक को गंभीर चोट आने के चलते हरदा रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने जांच के बाद आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। विस्फोटक की जांच के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।

नेमावर के वार्ड क्रमांक 9 में रहने वाले बोन्दर गुर्जर के बेटे योगेश की बारात टवेरा वाहन क्रमांक जीजे20एन1030 से जा रही थी। इस गाड़ी में बाराती बैठे थे, तभी अचानक जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल गया।

- Install Android App -

सावन पिता दीपक शर्मा 20 वर्ष, शुभम पिता रामचन्द्र गुर्जर 18 वर्ष, निखिल पिता दिनेश गुर्जर 15 वर्ष व लक्की पिता गोपाल गुर्जर 15 वर्ष टवेरा में बैठे थे। अज्ञात कारणों के चलते अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज हुआ कि टवेरा की छत, सामने का कांच तक उड़ गया। कार के कांच पास के घरों में पहुंच गए। विस्फोट से ये चारों लोग घायल हो गए, जिनमें से सावन पिता दीपक शर्मा की हालत गंभीर है। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हरदा रैफर किया गया है। बारात का उत्साह पल भर में गमगीन वातावरण में बदल गया।