jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

10 वीं बोर्ड परीक्षा बुधवार 1 मार्च से प्रारंभ…. 12वीं की 2 मार्च से, नकलचियों पर रहेगी नजर

10वीं बोर्ड की परीक्षा 1 से 27 मार्च तक और 12वीं की 2 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेगी।

मकड़ाई समाचार भोपाल | मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं बोर्ड की परीक्षा बुधवार को 103 केंद्रों पर होगी। इनमें से 16 केंद्र संवेदनशील हैं। किसी भी केंद्र पर नकल की तो विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। इसको लेकर पहले ही केंद्रों पर ड्यूटी के लिए लगाए गए अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं।

पहली बार बारकोड ,ओएमआर शीट का उपयोग

10वीं बोर्ड की परीक्षा 27 मार्च तक और 12वीं की 2 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेगी। उल्लेखनीय है कि पहली बार बारकोड और आप्टिकल मार्क रिकग्निशन (ओएमआर) शीट का उपयोग भी किया जाएगा। इसके लिए छात्रों को जब उत्तरपुस्तिका मिलेगी तब मौजूद शिक्षक भी ओएमआर शीट के बारे मे जानकारी देंगे। इसकी पूरी जानकारी रोल नंबर पर भी मौजूद है।

- Install Android App -

इस साल मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल में दसवीं बारहवीं में कुल 18 लाख 22 हजार छात्र शामिल होंगे। इसमें दसवीं के नौ लाख 65 हजार और बारहवीं के आठ लाख 57 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा के लिए इस बार प्रदेश भर में 3852 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से 3099 सरकारी व 753 निजी स्कूलों शामिल हैं। इस साल 618 केंद्रों को संदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र की श्रेणी में रखा गया है। इसमें से इनमें से 324 अति संवेदनशील और 294 संवेदनशील केंद्र हैं। डीईओ नितिन सक्सेना ने बताया कि भोपाल में 103 परीक्षा केंद्र हैं। इसमें 16 संवेदनशील परीक्षा केंद्र भी शामिल हैं। दसवीं-बारहवीं में करीब 56 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे।
उत्तर पुस्तिकाओं में स्टीकर लगाए जाने के निर्देश
अलग-अलग परीक्षाओं में अलग-अलग उत्तर पुस्तिकाएं दी जाएंगी। दसवीं की संस्कृत परीक्षा में 20 पेज की उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। समाजिक विज्ञान, गणित और विज्ञान की उत्तरपुस्तिका में ओएमआर शीट होगी। जबकि बारहवीं में हिंदी, गणित ओएमआर शीट सहित आएगी। इसके अतिरिक्त सभी उत्तर पुस्तिकाओं में स्टीकर लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ओएमआर शीट भरने को लेकर बच्चों को जानकारी देने के दिशा निर्देश दिए गए हैं