jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 07 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को

बिग ब्रेकिंग न्यूज़: आईसीआईसीआई बैंक का कारनामा, खाता खुले बिना ही बैंक ने जारी कर दी चेकबुक, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

के के यदुबंशी
मकड़ाई समाचार सिवनीमालवा।; 
होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा की आईसीआईसीआई बैंक के द्वारा भोपाल निवासी मृदुल सिंह नामक युवक को खाता खोलने के नाम पर बिना खाता खोले ही वेलकम किट जारी करने का मामला सामने आया है। जिसमें आरोपी म्रदुल सिंह द्वारा खाता चालू हुए बिना ही सिवनी मालवा के एक सर्राफा व्यापारी सहित ग्राम शिवपुर के एक मोबाइल व्यापारी को माल खरीद कर चेक दे दिया गया। व्यापारी जब चेक लगाने बैंक पहुंचे तो पता चला कि उक्त व्यक्ति का बैंक में खाता ही नहीं है। जिसके बाद व्यापारियों के द्वारा बैंक मैनेजर से जाकर चर्चा की जिसमें मैनेजर के द्वारा यह कहकर कि आप हमारे खाता धारक नहीं है कोई भी जानकारी देने से इंकार कर दिया। जिससे नाराज व्यापारियों के द्वारा सिवनी मालवा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद आईसीआईसीआई बैंक शाखा प्रबंधक की नींद खुली और उनके द्वारा आरोपी मृदुल के खिलाफ सिवनी माला थाने थाने में एक आवेदन दिया गया। जिसमें बताया कि मृदुल के द्वारा हमारी बैंक के साथ धोखाधड़ी की गई है हालांकि पुलिस ने अभी शाखा प्रबंधक की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस कर रही जांच

जांचकर्ता आकाश शर्मा ने बताया की हमारे पास सराफा व्यापारी सहित शिवपुर के एक मोबाइल व्यापारी के द्वारा शिकायत की गई थी। वही इनकी शिकायत के बात आईसीआईसीआई बैंक के शाखा प्रबंधक के द्वारा भी आरोपी पर मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।
हमारे द्वारा बैंक में पत्र भेजकर कई बिन्दुओं पर जानकारी मांगी गई है अगर शाखा प्रबंधक के द्वारा उनका जवाब नहीं दिया जाता है तो उन पर भी कार्रवाई की जावेगी।

जांच का विषय

- Install Android App -

-बैंक के द्वारा आरोपी किन आधार पर खाता खोला गया जबकि आरोपी सिवनी मालवा का निवासी नहीं है।

-आरोपी के द्वारा खाता खोलने के लिए पूरे आवश्यक दस्तावेज भी नहीं दिए गए थे तो उसको बैंक के द्वारा चेकबुक कैसे प्रदान की गई।

-किस नियम के तहत खाता खुलने से पहले चेकबुक जारी की जाती है।

-जब खाता नहीं खुल पाया था तो शाखा प्रबंधक के द्वारा इतने दिनों तक थाने में इसकी शिकायत क्यूँ नहीं दर्ज कराई गई।

-क्या आईसीआईसीआई बैंक सिवनी मालवा का कोई कर्मचारी आरोपी के साथ मिला हुआ है।