jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

बिजली वितरण कंपनी का समस्या निवारण शिविर 21 फरवरी को

मकड़ाई समाचार बिलासपुर| बिजली वितरण कंपनी का समस्या निवारण शिविर अभी जारी रहेगा। इसी कड़ी में मोपका क्षेत्र स्थित सामुदायिक भवन में 21 फरवरी को इसका आयोजन किया जा रहा है। यह सुविधा उपभोक्ताओं के लिए है। इसलिए कंपनी द्वारा अपील भी की गई कि बिल, नए कनेक्शन समेत अन्य किसी तरह की समस्या है, तो शिविर में पहुंचें। बकायादारों से बकाया जमा करने के लिए भी कहा गया है। उनकी समस्याओं का निवारण शिविर में कर दिया जाएगा। इससे उन्हें कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

बिजली वितरण कंपनी उपभोक्ताओं की सुविधाओं के बारे में भी सोचती है। इसी के तहत तोरवा जोन में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। पिछले दिनों से अलग-अलग जगहों में शिविर लगाया जा रहा है। इसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण भी हो रहा है। नए कनेक्शन के लिए आवेदन स्वीकर किए जा रहे हैं। इसके अलावा यदि बिल में किसी तरह की त्रुटि है, तो वह भी शिविर में सुधारा जा रहा

- Install Android App -

21 फरवरी को मोपका बस्ती महामाया मंदिर के पास सामुदायिक भवन में शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना जाए और प्रयास रहे कि शिविर में भी उसका निराकरण हो जाए। इसके अलावा जितना अधिक हो सके बकाया वसूल किया जाएगा।

बकाया वसूली को लेकर लगातार मुख्यालय से दबाव बनाया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर भी अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए जा रहे हैं। इससे पहले आयोजित कुछ शिविर में उपभोक्ताओं को किस्त में राशि जमा करने की छूट दी गई है। यहां भी आवश्यकता पड़ी तो बकायादारों को यह सुविधा प्रदान की जाएगी। मालूम हो कि शहर के हर जोन में बकायादारों की लंबी सूची है। अब वसूली करने के लिए सख्ती भी बरती जा रही है। इसके तहत कनेक्शन भी काटने की कार्रवाई भी की जा रही है।