jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

बिना दूल्हे के ही दुल्हन बनी क्षमा, लड़की ने खुद से की शादी गोवा में अकेले मनाएंगी हनीमून…..

Sologamy marriage: लड़की ने आखिरकार कर ली खुद से शादी, बिना दूल्हे के लिये सात फेरे क्षमा बिंदु ने आखिरकार खुद से किया अपना वादा निभाया और शादी के खास कार्यक्रम में वैवाहिक बंधन में बंध गईं। शादी के दौरान हल्दी, मेहंदी की रस्में हुईं, क्षमा ने फेरे भी लिए। वडोदरा के गोत्री में स्थित अपने घर में क्षमा ने रीति रिवाजों के साथ शादी की। हालांकि, इस शादी में न दूल्हा था और न ही पंडित। इस शादी में क्षमा के कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए।

गुजरात की क्षमा बिंदु ने बुधवार को अपने आप से शादी कर ली, क्षमा ने पहले 11 जून को खुद से शादी करने का ऐलान किया था, लेकिन विवाद से बचने के लिए उन्होंने तय तारीख से 3 दिन पहले ही खुद से शादी कर ली। क्षमा बिंदु ने आखिरकार खुद से किया अपना वादा निभाया और शादी के खास कार्यक्रम में वैवाहिक बंधन में बंध गईं। शादी के दौरान हल्दी, मेहंदी की रस्में हुईं, क्षमा ने फेरे भी लिए वडोदरा के गोत्री में स्थित अपने घर में क्षमा ने रीति रिवाजों के साथ शादी की। हालांकि, इस शादी में न दूल्हा था और न ही पंडित। इस शादी में क्षमा के कुछ खास दोस्त भी शामिल हुए।

- Install Android App -

बता दें कि भारत में इस तरह की पहली शादी है, क्षमा ने पहले 11 जून को खुद से शादी का ऐलान किया था। इसके बाद से उनके घर पर लगातार लोगों का तांता लगा था, इसे लेकर उनके पड़ोसियों ने विरोध जताया था। टीओआई के मुताबिक, क्षमा ने बताया कि उन्होंने तय तारीख से पहले शादी इसलिए करने का फैसला किया, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं 11 जून को उनके घर आकर कोई विवाद न खड़ा कर दे।

क्षमा ने कहा कि वे अपना स्पेशल दिन बर्बाद नहीं करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने बुधवार को ही शादी कर ली। क्षमा ने पहले मंदिर में शादी करने का ऐलान किया था, लेकिन बीजेपी नेता के विरोध के बाद उन्होंने घर से शादी करने का फैसला किया। इसके बाद पंडित ने भी शादी की रस्में कराने से इनकार करा दिया। तो क्षमा ने टेप पर मंत्र बजाकर शादी करने का फैसला किया।

क्षमा ने बताया कि अब वो हनीमून के लिए गोवा जाएंगी। इस शादी से उनके माता-पिता भी बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी आशीर्वाद भी दिया है। क्षमा की सोलो मैरिज की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। लोग इस शादी को जानने को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।