jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

कलयुगी मां ने अपनी ही बेटी को सेक्स रैकेट में धकेला, मामा भी करता रहा रेप, थाने पहुंचकर युवती ने बताई अपनी आपबीती

करीब तीन महीने पहले उसके दोनों मामा ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया

बरेली : बरेली के सुभाषनगर इलाके की एक युवती ने अपनी मां और रिश्तेदारों पर पैसे के लिए उसे जबरन देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है। हाल ही में मुंबई से अपने गृहनगर बरेली लौटी 20 वर्षीय युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके दो मामाओं ने उसके साथ बलात्कार किया और उसे वेश्यावृत्ति जारी रखने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। युवती की शिकायत पर बरेली के सुभाषनगर थाने में उसकी मां, मौसी, चाचा और मामा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि युवती के आरोपों की जांच की जा रही है।

- Install Android App -

जिला प्रोवेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बुधवार को बताया कि युवती बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। युवती की तहरीर के अनुसार, पिछले साल उसकी मां ने एक अंजान व्‍यक्ति से पैसे लेकर उसे युवती के साथ बलात्कार करने दिया और बाद में रोजाना पैसों के लिए उसे लोगों के साथ यौन संबंध बनाने को मजबूर करने लगी। आरोप है कि युवती के विरोध करने पर मां, मौसा और मौसी ने बहाने से उसे मुंबई उसके दो सगे मामाओं के पास भेज दिया।

अहिरवार ने बताया कि युवती ने आरोप लगाया है कि उसके दोनों मामा ने उसे मुंबई के एक डांस बार में काम करने को मजबूर किया और मना करने पर उसे पीटा। उसने आरोप लगाया कि करीब तीन महीने पहले उसके दोनों मामा ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया। युवती ने आरोप लगाया है कि 16 मई को जब उसने वेश्यावृत्ति का विरोध किया तो उसके दोनों मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसके दोनों चाचा पैसों के लिए उसे दुबई में किसी के हाथों बेचना चाहते थे। युवती ने बताया क‍ि वह मौका मिलने पर मुंबई से भागकर बरेली आ गई और अहिरवार से मिली। अहिरवार ने पीड़ित युवती की मुलाकात एसएसपी से कराई और उनके निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।