jhankar
ब्रेकिंग
जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी जिले में सेवा-संकल्प अभियान की व्यापक तैयारियाँ मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात पंचायत उप निर्वाचन के मतदान कर्मियों का पी.ओ. मोबाइल एप प्रशिक्षण 17 व 22 सितम्बर को पीएम श्री नवोदय विद्यालय चारुवा में ‘आदर्श युवा ग्राम सभा’ का हुआ मंचन अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं टिमरनी के बरूड़घाट में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते टिमरनी में तीन माह यातायात मार्ग परिवर्तित संपर्क अभियान शिविरों में 460 शिकायतें प्राप्त, 417 का मौके पर निराकरण स्वामित्व योजना में पटवारी को ‘निष्पादक’ बनाने का विरोध, बोले- अधिकार स्पष्ट करें, कानूनी सुरक्षा दे...

बिहार-झारखंड के बोर्डर पर मिली युवक की लाश

बिहार | बॉर्डर स्थित दर्शन नाला से बुधवार की सुबह पुलिस ने तैरता हुए एक शव को बरामद किया। नाले में शव मिलने से इलाके के लोग स्तब्ध हैं। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह ग्रामीणों शौच के लिए नाले की तरफ गए थे तभी उन्हें नाले में तैरता हुआ शव दिखाई दिया। शव को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।

- Install Android App -

घटना की सूचना मिलने के बाद गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जायदा लिया। लेकिन पुलिस के मुताबिक शव जिस जगह मिली है वे एरिया झारखंड में आता है। नवादा पुलिस ने इसकी सूचना सतगावां पुलिस को दी। जिसके बाद झारखंड की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वही स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर बाजार निवासी गोविंद साव के पुत्र मनोज साव का है। घटनास्थल पर भीड़ में शामिल लोगों के अनुसार शौच करने के दौरान उसका पैर फिसल गया और नाले में डूबने से उसकी मौत हो गई। आस-पास के लोगों का कहना है कि मनोज साव अकेले ही अपने घर में रहता था। वहीं सतगावां पुलिस ने बताया की मौत किस वजह से हुई है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।