jhankar
ब्रेकिंग
खिरकिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लीटर हाथभट्टी महुआ शराब सहित दो आरोपी गिरफ... चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मंदाकिनी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा हंडिया में राखी के रंग में रंगा भाई-बहन का प्यार, कलाई पर सजा विश्वास का धागा ब्रेकिंग न्यूज : नर्मदापुरम हरदा मुख्य मार्ग धरम कुंडी ब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की चपेट में आने ... कुलहरदा में 100 साल पुराना जर्जर मकान भरभराकर गिरा, प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल दो माह पहले दी ग... आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

बीजेपी की अहम बैठक मुख्यमत्री के नाम की होगी घोषणा,भूपेंद्र पटेल है ,चर्चा में

मकड़ाई समाचार गुजरात। प्रदेश में मिली प्रचंड जीत के बाद आज बीजेपी के नव विधायकों की बैठक गांधीनगर स्थित कमलम कार्यालय में होने जा रही हैं। जिसमें केंद्रीय मंत्री सभी विधायकों से बात कर विधायक दल के नेता के नाम पर चर्चा करेंगे।  भूपेश पटेल का नाम घोषणा हुई थी .गुजरात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल पहले ही मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नाम की घोषणा कर चुके है। गांधीनगर में बीजेपी के नवनिर्वाचित विधायकों की इस बैठक आज मुख्यमंत्री पद के नाम पर मुहर लग जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कल यानी शुक्रवार को राज्य में नई सरकार के गठन से पहले अपने पूरे वर्तमान मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया। कयास लगाए जा रहे है कि पटेल मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए वापसी करेंगे।गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पार्टी के दिग्गज नेता शामिल होंगे। माना जा रहा है कि शपथ समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के भी शामिल होंगे।