jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रक ने 50 से ज्यादा श्रद्धालुओं को रौंदा, 1...

बुरहानपुर जिले के पास भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौत

मकड़ाई समाचार बुरहानपुर। जिले के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर डेढ़तलाई के पास हाईवे पर पिकअप और ट्रक के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। इससे पिकअप में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

- Install Android App -

घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सभी मृतक और घायल खंडवा जिले के बताए जा रहे हैं। एक अन्‍य जानकारी के अनुसार सभी निवासी सुंदरदेव ताहसील खालवा जिला खंडवा हैं। यह घटना महाराष्‍ट्र बार्डर पर हुई है।

प्रत्‍यक्ष‍दर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि जहां दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गए वहीं वाहन से लोग नीचे सड़क पर जा गिरे। बताया जाता है कि पांच लोगों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद वाहनों में सवार लोग रोते-बिलखते सहायता की गुहार लगाते नजर आए।