jhankar
ब्रेकिंग
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी अस्थाई पटाखा लाइसेंस के लिए 31 अक्टूबर तक ही किए जा सकेंगे आवेदन हरदा के खेड़ा गांव में मक्के की फसल में लगी आग, दो किसानों को नुकसान

शिवराज ने कमल नाथ से पूछा, नई फसल बीमा योजना लाने का वादा पूरा क्यों नहीं किया

मकड़ाई समाचार भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ से प्रश्न पूछने की कड़ी में बुधवार को किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस ने वचन पत्र में नई फसल बीमा योजना लाने और खेत को इकाई बनाने की घोषणा की थी, उसे पूरा क्यों नहीं किया। इसके उत्तर में कमल नाथ ने प्रश्न किया कि वर्ष 2020 बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की तीसरी किस्त का भुगतान अब तक क्यों नहीं किया।

- Install Android App -

मुख्यमंत्री ने प्रतिदिन कमल नाथ से वर्ष 2018 के चुनाव में जनता को जो वचन दिए थे, उनको लेकर प्रश्न पूछने का सिलसिला प्रारंभ किया है। उन्होंने कहा कि मैं प्रतिदिन प्रश्न पूछता हूं लेकिन कमल नाथ उत्तर नहीं देते। अब तक मेरे एक भी प्रश्न का उत्तर उन्होंने जनता को नहीं दिया है। मैं प्रश्न इसलिए कर रहा हूं क्योंकि उन्होंने जो झूठे वादे किए वे पूरे हुए नहीं और अब फिर वादे करने लगे हैं।

वचन पत्र में कांग्रेस ने नई फसल बीमा योजना लाने, खेत को इकाई बनाने, कृषकों का जीवन और स्वास्थ्य को भी फसल बीमा से जोड़ने की बात कही थी। नई योजना लाना तो दूर पुरानी योजना का प्रीमियम ही नहीं भरा। इसके कारण किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिला था। मैंने मुख्यमंत्री बनाते ही सबसे पहला काम दो हजार करोड़ रुपये का फसल बीमा प्रीमियम जमा करने का किया था। इसके कारण किसानों को तीन हजार करोड़ रुपये मिले।
मुख्यमंत्री के प्रश्न पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। आपने दृष्टि पत्र में घोषणा की थी कि किसी भी अप्रत्याशित नुकसान पर किसानों को अविलंब मुआवजा देने के लिए व्यवस्था की जाएगी। वर्ष 2020 में कीट व्याधि और बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे की तीसरी किस्त आज तक किसानों को क्यों नहीं दी गई, इसका उत्तर जनता को दिया जाए।