jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

बेकाबू कोरोना : बीते 24 घंटे में 44 हजार नए मामले, केरल-महाराष्ट्र में बढ़े केस

केरल और महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। दो दिनों से कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।  देश में पिछले 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही 496 लोगों ने दम तोड़ दिया है। वहीं, 32, 988 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। देश में कोरोना मरीजों के बढ़ रहे मामलों में 36 हजार से ज्यादा नए मामले सिर्फ केरल और महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। यानी देश में 79 फीसदी हिस्सा सिर्फ इन्हीं दोनों राज्यों का है। केरल में 31 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं, और 162 लोगों ने दम तोड़ा है। वहीं, महाराष्ट्र में 5 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि 159 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना सक्रिय की संख्या तीन लाख 44 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं,  विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर सितंबर-अक्तूबर में आने की आशंका जताई है, जबकि नवंबर में पीक पर रहने का दावा किया है।