ब्रेकिंग
थाने मे ले जाकर टीटीई से मारपीट कर लिखवाया राजीनामा Aaj ka rashifal: आज दिनांक 3 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे कलेक्टर श्री जैन ने ग्रामीण क्षेत्र अबगांवखुर्द, भुन्नास व बागरूल का किया भ्रमण स्कूल, आंगनवाड़ी भवन,... बीजेपी की अधिकृत फेसबुक आईडी से खेला जा रहा पूर्व मंत्री कमल पटेल की तस्वीर वाली पोस्ट का लुका छिपी ... मध्य प्रदेश के 17 जिलों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट!  मुरैना ग्वालियर टीकमगढ़ में बाढ़ जैसे हालात ... MP BIG NEWS: महिला सरपंच मंजु यादव के घर से 40 तोला सोना 1 करोड़ नगदी की डकैती मध्‍य प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बने हेमंत खंडेलवाल Aaj ka rashifal: आज दिनांक 2 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे एक अद्ना सा चूहा क्या कर सकता है।चूहों ने कानपुर मे सड़क खोखली कर दी पहली बारिश मे सड़क धंसी जयपुर में दो पटवारी एक साथ घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाए

बेटमा में क्रिकेट को लेकर विवाद : 50 पर केस दर्ज 27 पर नामजद FIR दर्ज, विवाद के बाद गोली चलाने का भी आरोप

मकड़ाई समाचार इंदौर। बेटमा थाना क्षेत्र में सोमवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव कर दिया। जिसके चलते इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इंदौर से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को रवाना किया गय था। विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। झगड़ा इतना बढ़ा था कि पथराव हुआ, गोली चलने के आरोप लगे। इंदौर से भारी पुलिस बल बेटमा पहुंचा था।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार बेटमा थाना क्षेत्र के मंडी प्रांगण में 2 दिन पहले प्लास्टिक बॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसमें दोनों पक्षों की किसी बात पे कहासुनी हो गई और इस दौरान उनके बीच मारपीट भी हुई। जिसके बाद सोमवार दोपहर को एक पक्ष द्वारा श्री शक्ति व्यायामशाला में ले जाकर कुछ लोगों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद देर रात वर्ग विशेष के लोगों ने इलाके में घुसकर पथराव किया।

आरोप है कि एक पक्ष के लड़कों ने दूसरे पक्ष से लड़के के घर जाकर न केवल मारपीट की बल्कि तोड़फोड़ भी की थी। यहां गोली चलाने का भी आरोप लगाया गया है। विवाद के बीच कुछ युवक और दो युवतियों के घायल होने की बात भी सामने आई। इस विवाद के बाद शिकायत करने के लिए एक पक्ष थाने पर पहुंचा था। थाने पर काफी भीड़ जमा हो गई थी। उसी दौरान विवाद को लेकर गलत अफवाह फैली और पत्थर चल गए। झगड़ा इतना बढ़ा कि पुलिस को डंडे चलाने पड़े। तुरंत इंदौर में भी मामले की खबर दी गई जिसके बाद इंदौर से बड़ी संख्या में फोर्स बेटमा पहुंचा।

पुलिस ने तुरंत ही शहर की दुकानें बंद करवाई, लोगों को अपने घर भिजवाया। मामले में देर रात विजय पिता रमेश बाथम की शिकायत पर दूसरेपक्ष के शरीफ लाला, मोसिन, मोईन, निजाम, मोनू, अकरम, तबरेज, अशफाक, बाबू, इरशाद, वाजिद, जफर, रियाज, मंजूर, सलीम, फिरोज, मंजू, फेजान, फरीद, तारीख मंसूरी, फिरोज खान, शाहिद, शहादत खान, सलीम खान, शादाब खान, जफर उर्फ पैतरा, जावर खान, जुनेद २७ लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया गया। घर में घुसकर मारपीट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि विवाद में तीनचार लोगों को चोटें भी आई है। विवाद के बाद बेटमा रातभर पुलिस के साए में रहा। मंगलवार सुबह सामान्य तरीके से लोगों ने दुकानें खोली और शहर में शांति भी नजर आई है।

रिपोर्ट सचिन शर्मा देपालपुर