jhankar
ब्रेकिंग
अल-कायदा की नई धमकी अमेरिकी और इजरायली विमानों पर 9/11 जैसे हमले की अपील, फ्लाईदुबई घटना की तारीफ क... कवरेज से लौट रहे पत्रकार संतोष चंदेल सड़क हादसे में घायल किसानों के खेत से मोटर के स्टार्टर और केबल चोरी, चार किसानों ने थाने में दिया आवेदन,अज्ञात चोरों पर ... सेवा सेतु अभियान के तहत ग्राम सतवासा में लगा ग्रामीण शिविर नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज...

बेड़िया में 5, दाभड़ 6, बाल्या 4, नलवट 3, अम्बा 4, अतरसुम्बा 3 व बागदा बुजुर्ग में एक सरपंच उम्मीदवार का हुआ नामांकन दाखिल 

कल 6 जून को नामांकन फार्म जमा करने की है अंतिम तिथि

- Install Android App -

सुनील पटल्या गुर्जर बेड़िया। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन चुनाव को लेकर सरपंच व पंच सहित सात पंचायत उम्मीदवारों के नामांकन फार्म बेड़िया केंद्र पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी अशोक कुमार वर्मा द्वारा लिए जा रहे हैं। निर्वाचन दल एनएस वर्मा, संतोष सेन व विमल दोगाया ने बताया कि बेड़िया केंद्र पर सात पंचायतों के 26 सरपंच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए है। बेड़िया पंचायत में सरपंच पद उम्मीदवार के लिए कड़वाजी भाईराम गुर्जर, देवराम हीरालाल कर्मा, चंद्रपालसिंह नैनसिंह, राकेश छोटेलाल वर्मा व शाकिर शेरू खान, वही अम्बा में कांता बाई सुरेंद्र, कृष्णा बाई नारायण, महेन्द्र कुँवर बाई पति अमरसिंह व कबली बाई रामलाल, अतरसुम्बा में सलिता बाई गप्पू, राधा पति पदम व मोनू कैलाश पवाँर, बागदा बुजुर्ग में संतोष बाई झवरलाल पटेल, दाभड़ में रंभा बाई कालू, लाजवंती बाई भावसिंग, संगीता बाई किशोर, अनिता बाई कप्तान, जमना कदरसिंग व केशरी बाई नवलसिंग, बाल्या में जमना बाई गोरेलाल व नीला बाई गंगाराम, बारकी बाई गलसिंग व प्रमिला बाई राजेंद्र बिरला एवं नलवट में इंदरसिंह धूजारिया, प्रेमशंकर पूजनलाल व देवीसिंग गमा ने नामांकन दाखिल किया है। वही 6 जून को नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि है। वही अभ्यार्थी द्वारा नाम वापसी लेने की 10 जून अंतिम तारीख है। निर्वाचन केंद्र पर सचिव राधेश्याम बिरला, ज्योति यादव, बाबूलाल मुछाला, यशवंत पाटिल, रामनकुमार उपाध्याय उपस्थित थे।