jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में MIC सदस्य पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने कट्टे की बट से सिर पर किए वार मप्र का मौसम :मप्र में बारिश-आंधी और आधे में भीषण गर्मी का अलर्ट राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष 3 मई 2026, देश प्रदेश की मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ कंट्रोल रूम में लगी आग ने जलाए अहम दस्तावेज, जांच में जुटी पुलिस जबलपुर हादसा: दो दिन बाद खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन, पिता-पुत्र के शव बरामद कहीं ढांचे तो कहीं कब्जे: नाले-नालियों की सफाई में आ रहीं कई अड़चनें लक्ष्मी गामड़ की पोस्ट पर बवाल, 'सामने वाले को थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट' की मांग से हड़कंप सोना 1.51 लाख के ऊपर स्थिर, चांदी में हल्की नरमी नरसिंहपुर : जंगल बचाने की मुहिम तेज, कई जगहों पर मिला अवैध कब्जा

बैतूल के रानीपुर में बनेगा प्रदेश का पहला पुलिस म्यूजियम थाना

डैनी उतपुरे मकड़ाई समाचार ब्यूरो बैतूल :- रानीपुर थाने के पुराने भवन को पुलिस म्यूजियम बनाया जाएगा। कभी इस थाने से स्वतंत्रता सेनानियों ने हथियार लूट लिए थे। ऐसी सभी सामग्री के साथ आजादी के लड़ाई से संबंधित और पुलिस से संबंधित ऐतिहासिक चीजें रखी जाएंगी। इसकी तैयारियों को लेकर एसपी सिमाला प्रसाद ने गुरुवार को रानीपुर थाने के पुराने भवन का निरीक्षण किया। एसपी ने ठेकेदार को काम जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए।

- Install Android App -

एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस म्यूजियम में पुलिस संग्रहालय, पुलिस रिकॉर्ड, अपराध की दुनिया मे कदम रखने वाले को सबक और संदेश जैसे साहित्य रखे जाएंगे। म्यूजियम को बड़ा रूप देने के लिए इतिहासकारों एवं साहित्यकारों का भी सहयोग लिया जाएगा। जबकि अदालत और पुलिस के मालखानों से पुराने हथियार व पुलिस उपयोग में आने वाली पुरानी वस्तुएं प्रदर्शन के लिए रखी जाएंगी। फिलहाल इसके लिए मद की उपलब्धता देखी जा रही है। विधायक निधि के लिए भी जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जाएगा।

बैतूल से 22 किमी दूर रानीपुर में यह थाना अंग्रेजी शासनकाल में 1913 में बना था। सात कमरों वाले इस भवन में सालों तक थाना लगता रहा। 2016 में यहां नया थाना भवन बनने के बाद पुराने थाने को खाली कर इसमे जब्ती माल रखा जाने लगा। जानकारों के मुताबिक स्वतंत्रता सेनानी विष्णुसिंह गोंड ने 1930 में यहां जंगल सत्यागृह के समय थाने पर हमला कर हथियार लूट लिए थे। साथियों के साथ हमला करने वाले विष्णु सिंह ने थाने में आग भी लगा दी थी। इसके दो लकड़ी के खंभों पर आज भी कुल्हाड़ियों के निशान बने हुए हैं।जब सेनानी विष्णु सिंह यहां हमलावर हुए थे।