jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में MIC सदस्य पर जानलेवा हमला: बदमाशों ने कट्टे की बट से सिर पर किए वार मप्र का मौसम :मप्र में बारिश-आंधी और आधे में भीषण गर्मी का अलर्ट राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष 3 मई 2026, देश प्रदेश की मुख्य खबरें मकड़ाई एक्सप्रेस 24 के साथ कंट्रोल रूम में लगी आग ने जलाए अहम दस्तावेज, जांच में जुटी पुलिस जबलपुर हादसा: दो दिन बाद खत्म हुआ सर्च ऑपरेशन, पिता-पुत्र के शव बरामद कहीं ढांचे तो कहीं कब्जे: नाले-नालियों की सफाई में आ रहीं कई अड़चनें लक्ष्मी गामड़ की पोस्ट पर बवाल, 'सामने वाले को थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट' की मांग से हड़कंप सोना 1.51 लाख के ऊपर स्थिर, चांदी में हल्की नरमी नरसिंहपुर : जंगल बचाने की मुहिम तेज, कई जगहों पर मिला अवैध कब्जा

बैडमिंटन में जूनियर नेशनल चैंपियन रह चुकी खिलाड़ी श्रुति सोनी की संदिग्ध हालात में हुई मौत

लोकेश साहू मकड़ाई समाचार सारनी:– एबी टाईप कालोनी सारनी में बैडमिंटन में जूनियर नेशनल चैंपियन रह चुकी 17 साल की खिलाड़ी श्रुति सोनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह सारणी में घर की छत पर मृत अवस्था में मिली। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा। वह 12 बार जूनियर नेशनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी थी।सारणी के पिता एबी टाइप काॅलोनी में रहने वाले निकुंज सोनी सतपुड़ा थर्मल पावर स्टेशन के पावर हाउस नंबर – 4 में डीई के पद पर तैनात हैं। उनकी दूसरे नंबर की बेटी श्रुति सोनी थी।

- Install Android App -

गुरुवार शाम घर की छत पर गर्भवती बिल्ली के लिए घर बनाने गई थी, ताकि वह उसमें आराम से रह सके। जब वह आधे घंटे तक नहीं लौटी, तो मां ने ऊपर जाकर देखा। जहां वह बेहोशी की हालत में थी। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सेंट्रल स्कूल की छात्रा श्रुति इसी साल 12वीं पास हुई थी
सारणी एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। श्रुति के शरीर पर न तो चोट के निशान हैं और न ही संदेहास्पद चीजें नजर आई हैं। शुक्रवार को पीएम करवाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों के बारे में खुलासा हो सकेगा।