jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

MP NEWS : देवर की हैवानियत का शिकार हुई महिला, बेटी होने पर न पति रख रहा न देवर

मकड़ाई समाचार मुरैना। मुरैना में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि पति की शह पर पहले तो देवर ने उसके साथ तीन साल तक रेप किया और अब न तो पति उसे साथ रखने के लिए तैयार है और न ही देवर उससे शादी कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पीड़िता की एक ढाई साल की बच्ची भी है वहीं आरोपी पति और देवर फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

- Install Android App -

ये है पूरा मामला.. 23 साल की पीड़िता ने पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि उसकी शादी 6 मार्च 2018 को मुरैना के आदर्श नगर में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। पीड़िता के मुताबिक शादी के बाद से ही पति उसे पसंद नहीं करता था और अलग कमरे में सोता था। इसी बात का फायदा उठाकर 13 सितंबर 2018 की रात को देवर उसके कमरे में आया उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने विरोध कर शोर मचाया तो पति व सास कमरे में आए और उन्होंने पत्नी को ही चुप करा दिया। पति ने उससे कहा कि चुप रहो..शोर करोगी तो तुम्हारी जिंदगी बर्बाद कर देंगे। उस दिन के बाद से देवर लगातार आए दिन उसके साथ रेप करता रहा। जिससे उसे एक बेटी भी है जिसकी उम्र अब ढाई साल के करीब हो चुकी है। पीड़िता ने बताया कि पति कहता है कि वो उसे पसंद नहीं करता और बच्ची भी उसकी नहीं है इसलिए वो देवर के साथ ही रहे। वहीं दूसरी तरफ देवर भी अब उसे साथ रखने के लिए तैयार नहीं है।

पति-देवर फरार, पुलिस तलाश में जुटी पीड़िता ने पुलिस को जो शिकायत की है उसमें ये भी बताया है कि पति और सास की शह पर देवर ने उसके साथ कई बार ज्यादती की। उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाए जिन्हें वायरल करने की धमकी वो उसे देता था। वहीं दूसरी तरफ महिला के थाने पहुंचने की खबर लगते ही पति और देवर दोनों ही फरार हो गए हैं जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।