ब्रेकिंग
रूस : 50 यात्रियों को ले जा रहा विमान क्रैश ब्रिटेन की धरती पर मोदी, स्वागत में उमड़े लोग धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर पर ईडी ने कसा शिकंजा, संपत्ति होगी जब्त नए उपराष्ट्रपति की दौड़ में थावरचंद गहलोत और ओम माथुर सबसे आगे हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड से 345 सड़कें बंद, 137 की मौत फिर भारत आएंगे चीनी नागरिक! 5 साल बाद जारी होने लगा टूरिस्ट वीजा जस्टिस वर्मा मामले की सुनवाई से सीजेआई गवई ने खुद को किया अलग धनखड़ के इस्तीफे पर बोले खड़गे- हमें लगता है दाल में कुछ काला है मध्य प्रदेश में तन्वी द ग्रेट टैक्स फ्री हुई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में निधन

Britain Queen Elizabeth: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का देहांत हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं। 96 वर्षीय क्वीन एलिजाबेथ-II फिलहाल स्टॉकलैंड के बाल्मोरल महल में थीं। वहीं पर उनका निधन हुआ। महारानी के बाद अब उनके बेटे चार्ल्स ब्रिटेन के राजा होंगे। शाही परिवार ने एक बयान में कहा, ‘द किंग एंड द क्वीन कंसोर्ट बाल्मोरल में रहेंगे। कल लंदन लौटेंगे।’

इससे पहले पैलेस ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा उनके स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त करने के बाद महारानी एलिजाबेथ बाल्मोरल में डॉक्टर्स की देखरेख में थीं। पैलेस के आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘आज सुबह आगे की जांच के बाद डॉक्टर महारानी के स्वास्थ्य के लिए चिंतित है। उन्हें चिकित्सकीय देखरेख में रहने की सलाह दी गई है।’

लंबे समय तक शासन प्रमुख रहीं

- Install Android App -

महारानी का जन्म 21 अप्रैल 1926 को लंदन के मेफेयर में 17 ब्रूटन स्ट्रीट में हुआ था। वह द ड्यूक एंड डचेस ऑफ यॉर्क की पहली संतान थीं, जो बाद में किंग जॉर्ज VI और क्वीन एलिजाबेथ बनीं। 6 फरवरी, 1952 को ब्रिटिश साम्राज्य की शासक बनीं महारानी एलिजाबेथ कुल 70 साल और 211 दिन तक सिहासन पर रहीं। वह दुनिया की सबसे लंबे समय तक शासन प्रमुख रहीं।

प्रिस चार्ल्स संभालेंगे राजगद्दी

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का विवाह 1947 में फिलिप माउंटबेटन से हुआ था। फिलिप ग्रीस और डेनमार्क के प्रिस थे। उनका निधन पिछले साल अप्रैल में हो गया था। महारानी एलिजाबेथ और प्रिस फिलिप की चार संतानें हैं। सबसे बड़े बेटे प्रिस चार्ल्स अब ब्रिटेन की राजगद्दी संभालेंगे। उनके दो भाई- प्रिस एंड्रयू, प्रिस एडवर्ड और बहन प्रिसेस हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महारानी के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।