jhankar
ब्रेकिंग
संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स...

ब्रेकअप की खबरों के बीच डिनर डेट पर पहुंचे टाइगर-दिशा

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर टाइगर श्राॅफ और दिशा पटानी इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले खबरें आईं थीं कि  काफी लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद टाइगर और दिशा ने ब्रेक-अप करने का फैसला किया है। लेकिन अब हाल ही में दोनों को एक-साथ सेपाॅट किया गया। बीती रात ही टाइगर और दिशा को डिनर डेट पर जाते हुए देखा गया। इस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में दोनों गाड़ी में बैठे नजर आए।इस दौरान जहां दिशा काफी थकी-थकी हुई नजर आ रही थी वहीं टाइगर काफी फ्रेश और खुश लग रहे थे। इन तस्वीरों को देखकर तो एेसा लग रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं थी। सूत्रों के मुताबिक बीते कुछ ही दिनों में दोनों के बीच कई बार लड़ाई हुई है। दोनों ने मिलकर कई बार अपने रिश्ते को एक नई शुरूआत देने की कोशिश की है। लेकिन ये सभी प्रयास फेल रहे हैं। ऐसे में दोनों ने अब अलग होने का फैसला किया है। दोनों के पास एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट हैं, जिन पर ये ध्यान लगाना चाहते हैं।वहीं ये भी खबरें आ रही हैं कि तारा और टाइगर इन दिनों फोन पर खूब वक्त साथ में गुजार रहे हैं। दोनों के बीच ये सिलसिला घंटों का रहता है। एेसा माना जा रहा है कि दिशा और टाइगर के ब्रेकअप की वजह तारा सुतारिया हो सकती हैं । बता दें कि टाइगर और दिशा ने कभी अपने रिश्ते को मीडिया के सामने नहीं स्वीकारा। दोनों ने फिल्म ‘बागी 2’ में साथ काम किया था और ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। किसी ने नहीं सोचा था कि इनका रिश्ता इतनी जल्दी खत्म हो जाएगा।